फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएमए घोटाला: पूर्व मंत्री रोशन बेग की संपत्ति होगी अटैच

Fri, 09 Jul 2021 02:46 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, बंगलूरू

सार

  • कर्नाटक सरकार ने हलफनामा देकर बृहस्पतिवार को हाईकोर्ट में यह जानकारी दी।
विज्ञापन
रोशन बेग (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करोड़ों रुपये के आई-मौद्रिक सलाहकार (आईएमए) घोटाले में कर्नाटक के पूर्व मंत्री रोशन बेग की संपत्ति अटैच की जाएगी। कर्नाटक सरकार ने हलफनामा देकर बृहस्पतिवार को हाईकोर्ट में यह जानकारी दी।

विज्ञापन


सीबीआई ने बेग को पिछले साल 22 नवंबर को गिरफ्तार किया था जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। इसके बाद दिसंबर में विशेष सीबीआई अदालत ने बेग को जमानत दे दी थी।

सीबीआई ने पिछले 23 नवंबर को बेग के बंगलूरू स्थित आवास पर छापा भी मारा था। बेग कांग्रेस के उन बागी विधायकों में शामिल थे जिन्हें बाद में निष्कासित कर दिया गया था। कर्नाटक सरकार ने अगस्त 2019 को इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी थी। कई नेता और वरिष्ठ अधिकारी इस मामले में आरोपी हैं।

विज्ञापन

बता दें कि पिछले साल पार्टी से बगावत करने पर उन्हें कांग्रेस विधायक के तौर पर अयोग्य ठहराया गया था। बेग की गिरफ्तारी 22 नवंबर को इस मामले में एक अन्य आरोपी बंगलूरू के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (प्रशासन) हेमंत निंबालकर से पूछताछ के बाद हुई थी।

करोड़ों रुपये का यह घोटाला कर्नाटक स्थित आईएमए और उसके समूह की कंपनियों द्वारा कथित तौर पर ज्यादा लाभ का लालच देकर लोगों से करीब 4,000 करोड़ रुपये की ठगी कर अंजाम दिया गया। आरोपियों ने निवेश के इस्लामी तरीकों को अपनाने का झांसा देकर लोगों को ठगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें