फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कोयला खनन केस: तृणमूल के सांसद अभिषेक बनर्जी के रिश्तेदार को पहुंचा सीबीआई का समन

Fri, 12 Mar 2021 03:49 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर अजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अवैध कोयला खनन मामले में सीबीआई ने टीएमसी सांसद के रिश्तेदार का भेजा समन - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने अवैध कोयला खनन मामले में तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी के रिश्तेदार को समन भेजा है।

विज्ञापन


बनर्जी की पत्नी की बहन मेनका गंभीर के पति अंकुश अरोड़ा और अंकुश के पिता पवन अरोड़ा को पूछताछ के लिए 15 मार्च को जांच अधिकारियों के समक्ष पेश होने को कहा गया है।

सीबीआई ने हाल ही में बनर्जी की पत्नी रुजिरा और पत्नी की बहन मेनका गंभीर से ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की खदानों से अवैध कोयला खनन और कोयला चोरी के मामले में पूछताछ की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे एंव तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी पार्टी के अहम नेता हैं और राज्य में 27 मार्च से शुरू हो रहे विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए जमकर प्रचार भी कर रहे हैं।

बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस 2011 विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर सत्ता में आई थी और 2016 में भी उसने जीत का सिलसिला जारी रखा था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें