फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आइकिया स्टोर के रेस्टोरेंट की बिरयानी में निकला कीड़ा, लगा जुर्माना

Mon, 03 Sep 2018 04:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
विज्ञापन
- फोटो : @abeedmohammed9
विज्ञापन

दुनिया की सबसे बड़ी फर्नीचर रिटेलर कंपनी कही जाने वाली आइकिया को भारत में अपना पहला स्टोर खोलते ही परेशानी का सामना करना पड़ गया है।

विज्ञापन


करीब एक महीने पहले यहां खोले गए स्वीडन की इस होम फर्नीशिंग कंपनी के स्टोर के रेस्टोरेंट की बिरयानी में एक व्यक्ति ने 31 अगस्त को झींगा मिलने की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी थी। बाद में अबीद अहमद नाम के इस व्यक्ति ने ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम से शिकायत भी की। इसके बाद शनिवार को खाद्य सुरक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने स्टोर में आकर खाने के सैंपल लिए थे। 

नगर निगम ने भी रविवार को स्टोर प्रबंधन को नोटिस जारी किया है। साथ ही निगम ने स्टोर पर सूखे व गीले कूड़े का अलग-अलग प्रबंधन नहीं करने और प्लास्टिक कवर का उपयोग करने के लिए 11,500 रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आइकिया स्टोर की तरफ से इस दुर्भाग्यपूर्ण अनुभव के लिए माफी मांगने के साथ ही पूरे मामले की जांच कराने का भी आश्वासन दिया है। स्टोर प्रबंधन का कहना है कि उनकी किचन में खाना नहीं बनाया जाता बल्कि वे इसके लिए नागपुर के एक कैटरर से सेमीकुक्ड फूड खरीदते हैं। बता दें कि आइकिया के इस स्टोर के रेस्टोरेंट में एकसाथ 1000 लोगों के बैठने और खाना खाने की व्यवस्था है।



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें