पिछले महीने खुदकुशी करने वाली आईआईटी मद्रास की छात्रा फातिमा लतीफ के पिता ने सीबीआई जांच पर नाखुशी जताई है। छात्रा के पिता ने कहा कि वह अपनी 19 वर्षीय बेटी की मौत के मामले में सीबीआई जांच और परिवार से जांचकर्ताओं के संवाद नहीं करने से बेहद निराश हैं।
अब्दुल लतीफ ने कोल्लम ने पीटीआई से कहा कि चेन्नई अपराध शाखा (सीसीबी) से यह मामला यद्यपि सीबीआई को स्थानांतरित किया गया था लेकिन किसी ने भी हमसे अब तक संपर्क नहीं किया है।
उन्होंने कहा कि मेरी बेटी की मौत को 40 दिन से ज्यादा हो चुके हैं। मैं और उसकी मां सजीता समेत मेरे परिवार के सदस्य रोज रोते हैं क्योंकि हमें अब तक न्याय नहीं मिला है।
अब्दुल लतीफ ने मीडिया में आई उन खबरों को 101 फीसदी फर्जी बताया जिनमें कहा गया था सीसीबी ने आईआईटी मद्रास के तीन प्रोफेसरों को क्लीन चिट दे दी थी। इन तीन प्रोफेसरों के खिलाफ फातिमा ने अपने सुसाइड नोट में जिक्र किया था और उन्हें अपनी मौत का जिम्मेदार बताया था।
फातिमा के पिता ने कहा कि मैं बेहद निराश हूं। जांच एजेंसी ने हमसे कोई संपर्क नहीं किया है।