शोधकर्ताओं ने दावा मौजूदा जांच पद्धति 'अनुसंधान आधारित' है जबकि उनके छात्रों द्वारा विकसित किट 'अनुसंधान मुक्त' पद्धति पर आधारित है, जिससे गुणवत्ता से समझौता किए बिना जांच की लागत में कमी आती है।'
उल्लेखनीय है कि भारत इटली को पीछे छोड़कर कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से सबसे बुरी तरह से प्रभावित दुनिया का छठा देश बन गया है। देश में पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 9,887 नए मरीज सामने आने के साथ ही कोविड-19 के मामले बढ़कर 2,36,657 हो गए हैं।
भारत में शनिवार सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के कारण 294 मरीजों ने दम तोड़ दिया, जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 6,642 हो गई है।