फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT Guwahati : आईआईटी गुवाहाटी के हॉस्टल में मृत मिला केरल का छात्र, पंखे से लटकी थी लाश

Sun, 18 Sep 2022 03:44 AM IST
निर्मल कांत गुवाहाटी ब्यूरो।

सार

आईआईटी-जी अमीनगांव इलाके में ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे स्थित है। अधिकारी ने बताया, वह कमरे में लटका हुआ पाया गया। हमने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
 
विज्ञापन
आईआईटी गुवाहटी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईटी गुवाहाटी का एक छात्र शुक्रवार की रात हॉस्टल के अपने कमरे में पंखे से लटका मृत पाया गया। अमीनगांव पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी के अनुसार छात्र की पहचान सूर्य नारायण प्रेमकिशोर के रूप में हुई है। छात्र केरल का रहने वाला है।

विज्ञापन


आईआईटी-जी अमीनगांव इलाके में ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे स्थित है। अधिकारी ने बताया, वह कमरे में लटका हुआ पाया गया। हमने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

इस बारे में आईआईटी-जी प्रशासन ने एक बयान जारी कर कहा, संस्थान के लिए यह दुख की घड़ी है। हमारे डिजाइन विभाग के आखिरी वर्ष के एक छात्र का निधन हो गया है। हमने उसने माता-पिता को इसकी सूचना दे दी है और वे गुवाहाटी के लिए निकल चुके हैं।
विज्ञापन


पिछले एक दशक में आईआईटी-जी में छात्रों की आत्महत्या की कई घटनाएं हुई हैं। शिक्षा मंत्रालय ने दिसंबर 2019 में संसद को बताया था कि इस संस्थान में पिछले पांच वर्ष में 14 छात्रों की मौत हुई है। देश के 23 आईआईटी में यह सर्वाधिक संख्या है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें