फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुनून: आईआईटी दिल्ली के पूर्व छात्र ने कोरोना से उबरने के सात हफ्ते के भीतर किया एवरेस्ट फतह

Mon, 12 Jul 2021 03:16 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली

सार

  • महज सात हफ्ते के भीतर स्वस्थ होकर वह फिर से एवरेस्ट के बेस कैंप पर थे और आखिरकार उन्होंने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी के शिखर पर तिरंगे के साथ आईआईटी का झंडा लहरा दिया। मैं यही सोच रहा था कि मैंने वहां पहुंचने के लिए कितनी कोशिशें की और उसे पूरा करने के लिए मेरे पास यही एक मौका था। उन्होंने बताया कि इसी बात ने मुझे अपने शरीर को जल्द तैयार करने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन
माउंट एवरेस्ट की चोटी पर नीरज चौधरी - फोटो : twitter.com/iitdelhi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली के पूर्व छात्र नीरज चौधरी जिस दिन माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई पर जा रहे थे, उसी दिन उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। संक्रमित होने पर उनका यह सपना पूरा नहीं हो पाया, लेकिन फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी।

विज्ञापन


आईआईटी दिल्ली के पूर्व छात्र ने चोटी पर लहराया तिरंगा
महज सात हफ्ते के भीतर स्वस्थ होकर वह फिर से एवरेस्ट के बेस कैंप पर थे और आखिरकार उन्होंने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी के शिखर पर तिरंगे के साथ आईआईटी का झंडा लहरा दिया ।

संक्रमित होने पर भी दिमाग में घूम रहा था एवरेस्ट
चौधरी ने बताया, मेरी जांच में कोरोना की पुष्टि हुई, तो मुझे जयपुर वापस घर आना पड़ा। इस दौरान मुझे थोड़ी थकान महसूस हो रही थी, लेकिन कोई दूसरा लक्षण नहीं था। संक्रमित होने के बावजूद मैं कोरोना के बारे में नहीं सोच रहा था।
विज्ञापन


मैं यही सोच रहा था कि मैंने वहां पहुंचने के लिए कितनी कोशिशें की और उसे पूरा करने के लिए मेरे पास यही एक मौका था। उन्होंने बताया कि इसी बात ने मुझे अपने शरीर को जल्द तैयार करने की प्रेरणा दी। 27 मार्च को मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, लेकिन मैं अप्रैल में काठमांडू लौट आया और 31 मई को मेने एवरेस्ट की चोटी फतह कर ली।

सरकारी नौकरी के साथ पर्वतारोहण का जुनून
चौधरी ने 2009-11 के दौरान आईआईटी दिल्ली से पर्यावरण विज्ञान एवं प्रबंधन में एमटेक की डिग्री हासिल की थी और मौजूदा समय में वह राजस्थान सरकार के जल संसाधन विभाग में कार्यरत हैं। उन्होंने 2014 में पर्वतारोहण शुरू किया था और 2020 में उन्हें युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के तहत ‘इंडियन माउंटेनियरिंग फॉउंडेशन एवरेस्ट एक्सपेडिशन’ का सदस्य चुना गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें