फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में कोरोना पर नियंत्रण में लगेंगे दो हफ्ते, देश के हालात भी बदलेंगे: आईआईटी बॉम्बे

Tue, 21 Jul 2020 05:11 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला नेटवर्क, मुंबई
विज्ञापन
आईआईटी बॉम्बे - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

आईआईटी बॉम्बे की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण में अभी दो हफ्तों का और समय लगेगा। रिपोर्ट के मुताबिक देश के हालात भी जल्द बदलेंगे। कंप्यूटर साइंस विभाग के प्राध्यापक डॉ. भाष्करन रमण ने कोरोना पर नियंत्रण को लेकर यह रिपोर्ट तैयार की है।

विज्ञापन


रिपोर्ट में लेविट्स मैट्रिक्स मैथमेटिकल फार्मूले का इस्तेमाल करके ग्राफिकल प्रेजेंटेशन तैयार किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इसमें कोरोना संक्रमितों की संख्या, मृत्युदर और महामारी से मौतों संख्या का इस्तेमाल करके देश के राज्यों में  कोरोना पर नियंत्रण में लगने वाले समय का अनुमान लगाया गया है।

वहीं मुंबई की महापौर किशोरी पेडणेकर ने कहा, मुंबई में रिकवरी दर 70 फीसदी हो गया है और मृत्युदर भी कम हुआ है। यदि यह गति बरकरार रही तो आईआईटी के रिपोर्ट के अनुसार दो हफ्ते में मुंबई में कोरोना पर काबू पाया जा सकता है।
विज्ञापन


मुंबई के अलावा डॉ. भाष्करन रमण ने गणितीय आधार पर महाराष्ट्र समेत दूसरे राज्यों में भी कोरोना पर नियंत्रण का अनुमान लगाया है। इसके मुताबिक महाराष्ट्र में दो महीने में, दिल्ली में एक महीने में, गुजरात में एक महीने और पूरे देश के अन्य राज्यों में दो से तीन महीने में कोरोना पर नियंत्रण पाया जा सकता है।

रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना नियंत्रण में आ गया है। इसका मतलब ये नहीं कि कोरोना पूरी तरह से खत्म हो गया है। कोरोना की वजह से होने वाली मृत्युदर में कमी आने और रिकवरी दर बढ़ने को आधार बनाते हुए ये रिपोर्ट पेश की गई है, जिसमें कोरोना नियंत्रण में आने का संभावित समय बताया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना के प्रति अगर हम सावधानी बरतेंगे तो कोरोना को हम निश्चित रूप से हरा सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें