फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT मुंबई की छात्रा को उबर ने दिया मोटा ऑफर, अमेरिका में मिलेगी नौकरी

Mon, 05 Dec 2016 03:42 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : facebook
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के रतलाम निवासी अदिति लड्ढा साल 2013 में उस समय अचानक सुर्खियों में आ गई थीं जब लड़कों के दबदबे वाली प्रतिष्ठित जेईई एडवांस प्रतियोगिता में उन्होंने आल इंडिया लेवल पर छठी रैंक हासिल की थी। 
विज्ञापन


तीन साल बाद उन्हीं अदिति ने एक बार फिर बड़ी उपलब्धि हासिल की है कैंपस प्लेसमेंट में बडा ऑफर हासिल कर। अमेरिकन कंपनी उबर की ओर से प्लेसमेंट ड्राइव में अदिति को अधिकतम पैकेज ऑफर किया गया है। 

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार 1 दिसंबर से आईआईटी बांबे में शुरू हुए प्लेसमेंट में अदिति ने लड़कों के बीच एक बार फिर अपनी काबिलियत साबित की है। आईआईटी बी की कम्‍प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के 90 छात्रों के ग्रुप में कुल चार छात्राएं थीं। एक प्रोफेसर ने बताया कि चारों छात्राएं पढ़ाई में काफी अच्छी हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आईआईटी कैंपस प्लेसमेंट में बाजी मार रही छात्राएं

अदिति लड्ढा संस्‍थान के छात्र छात्राओं के लिए रोल मॉडल की तरह है। लड्ढा के साथ ही प्रांजल खरे जिन्होंने 2013 की जेईई एडवांस परीक्षा में टॉप टेन रैंक हासिल की थी उन्हें भी उबर ने चयनित किया है। 

छात्रों के दबदबे वाली आईआईटी में इस बार छात्राओं ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। जेईई एडवांस 2013 की मुंबई टॉपर पलक जैन को भी इस बार गूगल ने अपने इंडिया ऑफिस के लिए काफी मोटे पैकेज पर सलेक्ट किया है। 

हालांकि आईआईटी मद्रास, खड़गपुर और गुवाहाटी में इस बार टॉप ऑफर में लड़कियों का नंबर नहीं आ सका। हालांकि साल 2014 में दीपाली अडालका और आस्‍था अग्रवाल उन पांच स्टूडेंट्स में शामिल थे जिन्हें फेसबुक की ओर से हाइएस्ट पैकेज ऑफर किया गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें