फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

''नेहरू की चलती तो संविधान सभा में नहीं होते अंबेडकर''

Mon, 13 Jun 2016 12:38 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
''नेहरू नहीं चाहते थे कि अंबेडकर संविधान सभा में रहें'' - फोटो : Indian Express
विज्ञापन
इंदिरा गांधी नेशनल सेंटर फॉर द आर्ट्स (IGNCA) के प्रमुख राम बहादुर राय का हालिया बयान कांग्रेस के लिए किरकिरी बन सकता है। राय ने अंबेडकर को लेकर पहले प्रधानमंत्री नेहरू को घेरा। राय ने कहा कि ''अगर पंडित जवाहर लाल नेहरू की चलती तो अंबेडकर को संविधान सभा में नहीं लिया जाता।'' उन्होंने कहा कि संविधान में सभा में अंबेडकर के होने का श्रेय महात्मा गांधी को जाता है। ''बी.आर. अंबेडकर को देश का वित्त मंत्री बनाया जाना चाहिए था।''
विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक राय ने कहा कि जो लोग संविधान सभा में अंबेडकर की भूमिका के बारे में सच जानना चाहते हैं उन्हें बाबा साहेब का ही दिया वह भाषण जानना चाहिए जो उन्होंने साल 1949 में संविधान सभा की चर्चा के दौरान में दिया था। 

राय ने ये भी कहा कि उन्हें संस्थान में पद से हटाने के लिए कांग्रेस और जेडीयू दोनों पार्टियां लगी हुई हैं, लेकिन वो अपनी लड़ाई खुद लड़ेंगे।

राय ने ये बातें इंदिरा गांधी नेशनल सेंटर फॉर द आर्ट्स के लिए गठित की नई कार्यकारणी समिति की गोष्ठी के बाद कहीं। इसके अलावा राय ने संस्थान के आगामी वर्ष के प्लान और नए विषयों के समावेश के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें