फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IGI: दिल्ली के इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर विमान की आपात लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

Sat, 28 Mar 2026 11:53 AM IST
Nitin Gautam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली

सार

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आज एक बड़ा हादसा टल गया। दरअसल विशाखापत्तनम से आ रहे विमान की दिल्ली हवाई अड्डे पर आपात लैंडिंग हुई। दिल्ली पुलिस ने बताया कि विमान के इंजन फेल होने जैसी समस्या हो गई थी। 
विज्ञापन
इंडिगो विमान की आपात लैंडिंग - फोटो : X-@IndiGo6E
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक फ्लाइट ने आपात लैंडिंग की है। अग्निश्मन विभाग के अनुसार, विमान सुरक्षित उतरा है और सभी यात्री भी सुरक्षित हैं। दिल्ली पुलिस ने बताया कि इंडिगो एयरलाइंस का एक विमान आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से दिल्ली आ रहा था। इंजन में तकनीकी खराबी के चलते विमान की दिल्ली हवाई अड्डे पर आपात लैंडिंग कराई गई। इस दौरान रनवे पर फुल इमरजेंसी लागू कर दी गई थी और सभी आपात सेवाओं को तैयार रखा गया था।
विज्ञापन


विमान का इंजन फेल होने के चलते हुई आपात लैंडिंग
विमान हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतर गया है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि विमान का इंजन फेल हो गया था। आपात लैंडिंग करने वाले विमान में 160 यात्री सवार थे। इंडिगो की विशाखापत्तनम-दिल्ली की उड़ान 6ई 579 को इंजन फेल होने के चलते आपात लैंडिंग करनी पड़ी। यह बोइंग 737 विमान था। फ्लाइट रडार24 डॉट कॉम के अनुसार, विमान ने शनिवार सुबह 10.50 बजे दिल्ली हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंडिंग की। 

इंडिगो एयरलाइंस के प्रवक्ता ने बताया कि इंडिगो के विमान 6ई 579 में लैंडिंग से कुछ समय पहले ही तकनीकी खामी आ गई। विमान ने 28 मार्च को विशाखापत्तनम से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। विमान में तकनीकी खराबी की सूचना मिलने के बाद नियमों के तहत सभी एहतियाती कदम उठाए गए। विमान के पायलटों ने तुरंत लैंडिंग की मांग की थी। हालात को देखते हुए उनकी मांग मानी गई और विमान ने सुरक्षित तरीके से एयरपोर्ट पर लैंड किया। विमान की जांच की जा रही है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Noida Airport: पीएम मोदी ने किया जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन, जानें किस चीज पर कितना हुआ है खर्च


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें