फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pharma Sahi Daam: अब महंगी दवा मिलने पर फोन से कर सकेंगे शिकायत, तत्काल होगी कार्रवाई

Tue, 30 Aug 2022 04:01 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो , नई दिल्ली।

सार

सोमवार को राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने इस फोन एप को लॉन्च किया। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वास्थ्य सेवाओं को और गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए मोदी सरकार ने एक मोबाइल एप लॉन्च किया है। इसके जरिये कोई भी व्यक्ति महंगी दवा या खराब गुणवत्ता वाली दवाओं की शिकायत कर सकेगा। 

विज्ञापन


‘फार्मा सही दाम’ नामक इस मोबाइल एप के जरिये हिंदी और अंग्रेजी भाषा में शिकायत की जा सकती है, जिसके बाद तत्काल कार्रवाई भी की जाएगी। इतना ही नहीं, एप की मदद से न सिर्फ ब्रांडेड दवाओं की वास्तविक कीमत का पता लगाया जा सकता है, बल्कि इसकी जानकारी औरों को देने के लिए सोशल मीडिया पर भी साझा कर सकते हैं।

सोमवार को राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने इस फोन एप को लॉन्च किया। 
विज्ञापन


आईपीडीएमएस का दूसरा वर्जन भी लॉन्च 
इसके साथ ही एनपीपीए ने इंटीग्रेटेड फार्मास्युटिकल डाटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (आईपीडीएमएस) का दूसरा वर्जन भी लॉन्च किया है। यह दवाओं के उत्पादन, उनकी गुणवत्ता, कीमत और मरीजों पर उनके असर के बारे में पूरी जानकारी रखेगा। 

25 राज्यों में गठित पीएमआरयू
भारत सरकार के फार्मास्युटिकल विभाग की सचिव एस अर्पणा ने बताया, देश के 25 राज्यों में मूल्य निगरानी और संसाधन इकाई (पीएमआरयू) का गठन किया जा चुका है। यह इकाई दवाओं की गुणवत्ता और उनकी कीमत पर नजर रखेगी। शिकायत मिलने पर दवाओं की जांच में भी राज्य सरकारों का सहयोग करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें