सुप्रीम कोर्ट बंगलूरू के ईदगाह मैदान में गणेश मूर्ति स्थापना के मामले में सुनवाई के लिए तैयार हो गया। कर्नाटक वक्फ बोर्ड ने हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।
विज्ञापन
सीजेआई यूयू ललित की पीठ इस मामले पर मंगलवार को सुनवाई करने के लिए तैयार हो गई। वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने तत्काल सुनवाई के लिए मामले का उल्लेख किया।
उन्होंने कहा, हाईकोर्ट के आदेश से अनावश्यक तनाव पैदा होगा। कर्नाटक हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने कर्नाटक सरकार को चामराजपेट में ईदगाह मैदान के उपयोग की मांग करने वाले आवेदनों पर विचार करने और उचित दिशा-निर्देश पारित करने की अनुमति दी।
विज्ञापन
मंदिरों पर नियंत्रण, गैर ब्राह्मण पुजारी की नियुक्ति को लेकर तमिलनाडु सरकार को नोटिस
सुप्रीम कोर्ट ने मंदिरों पर सरकारी नियंत्रण और मंदिरों में गैर ब्राह्मणों को ‘अर्चक’ (पुजारी) नियुक्त करने के राज्य के कानून के खिलाफ याचिका पर तमिलनाडु सरकार को नोटिस जारी किया है। यह याचिका भाजपा नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने दायर की है। जस्टिस हेमंत गुप्ता की अध्यक्षता वाली पीठ ने प्रदेश सरकार से याचिका पर जवाब तलब किया है।