फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: चेन्नई में विमान के लैंडिंग प्रकरण पर भाजपा ने वेणुगोपाल को घेरा, कहा- उनके खिलाफ की जाए कार्रवाई

Mon, 11 Aug 2025 03:35 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भाजपा ने सोमवार को कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल के उस दावे पर सवाल उठाया जिसमें उन्होंने कहा था कि चेन्नई एयरपोर्ट पर उनके विमान का सामना रनवे पर मौजूद दूसरे विमान से हुआ और बड़ी दुर्घटना टल गई। एयर इंडिया ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि विमान को तकनीकी समस्या और खराब मौसम के कारण चेन्नई मोड़ा गया था।
विज्ञापन
अमित मालवीय और केसी वेणुगोपाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद केसी वेणुगोपाल ने रविवार रात सोशल मीडिया पर दावा किया कि त्रिवेंद्रम से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-2455, जिसमें वे और कई सांसद सवार थे, चेन्नई एयरपोर्ट पर एक बड़े हादसे से बची। उन्होंने लिखा कि उड़ान के दौरान तेज झटके महसूस हुए और करीब एक घंटे बाद पायलट ने 'फ्लाइट सिग्नल फॉल्ट' की सूचना देकर विमान को चेन्नई मोड़ दिया। वेणुगोपाल के अनुसार, पहली बार लैंडिंग की कोशिश में रनवे पर एक और विमान था, जिसके चलते पायलट ने तत्काल विमान ऊपर उठाया और दूसरी कोशिश में सुरक्षित लैंडिंग हुई।
विज्ञापन




यह भी पढ़ें - SC: तेलंगाना हाईकोर्ट के जज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर शीर्ष अदालत नाराज, कहा- माफी मांगें वकील और वादी

भाजपा का पलटवार- गलत साबित होने पर उठेगा कदम
भाजपा के आईटी विभाग प्रमुख अमित मालवीय ने एयर इंडिया की सफाई का हवाला देते हुए कहा कि यदि वेणुगोपाल का दावा गलत साबित होता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा, 'विमानन सुरक्षा अत्यंत संवेदनशील मामला है। अगर यह आरोप गलत है तो वेणुगोपाल को झूठ फैलाने के लिए जिम्मेदार ठहराया जाए, यहां तक कि 'नो-फ्लाई लिस्ट' में डाला जाए।' अमित मालवीय ने यह भी कहा कि अगर आरोप सही है तो चेन्नई एयर ट्रैफिक कंट्रोल और एयर इंडिया को जवाब देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




एयर इंडिया की सफाई- 'दूसरे विमान की मौजूदगी नहीं'
वहीं इस मामले में एयर इंडिया ने बयान जारी कर कहा कि फ्लाइट एआई-2455 को तकनीकी समस्या और खराब मौसम के कारण चेन्नई मोड़ा गया था। कंपनी ने बताया कि पहली लैंडिंग के प्रयास में चेन्नई एटीसी ने 'गो-अराउंड' का निर्देश दिया, लेकिन इसका कारण रनवे पर दूसरा विमान नहीं था। एयर इंडिया ने यह भी कहा कि पायलट ने पूरी तरह मानक प्रक्रियाओं का पालन किया और सुरक्षा हमेशा उनकी पहली प्राथमिकता है।



यह भी पढ़ें - Odisha: ओडिशा में एक और लड़की ने खुद को लगाई आग, इलाज के दौरान हारी जिंदगी की जंग; एक महीने में ऐसी चौथी घटना

डीजीसीए की पुष्टि- मौसम रडार में तकनीकी गड़बड़ी
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने सोमवार को बताया कि विमान को मौसम रडार की तकनीकी खराबी के कारण चेन्नई डायवर्ट किया गया था और वह सुरक्षित उतरा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें