फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DGCA: 'मौसमी समस्या के कारण डायवर्ट की गई थी उड़ान', एअर इंडिया विमान की आपात लैंडिंग पर बोला डीजीसीए

Mon, 11 Aug 2025 03:31 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रविवार को तिरुवनंतपुरम से दिल्ली जा रहे एअर इंडिया के विमान संख्या AI2455 की चेन्नई में आपात लैंडिंग कराई गई थी। इस पर विमान में सवार यात्री और कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने सुरक्षा चूक के आरोप लगाए थे। मामले को लेकर अब नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने जवाब दिया है।

विज्ञापन
डीजीसीए का एअर इंडिया विमान की आपात लैंडिंग पर जवाब। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एअर इंडिया के विमान की चेन्नई में आपात लैंडिंग पर नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने जवाब दिया है। डीजीसीए ने कहा कि तिरुवनंतपुरम से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की उड़ान को रविवार शाम को मौसम रडार में संदिग्ध खराबी के कारण चेन्नई की ओर डायवर्ट किया गया था। विमान सुरक्षित उतर गया। डीजीसीए का यह बयान उस बीच आया जब विमान में सवार कुछ सांसदों ने लैंडिंग को लेकर सुरक्षा संबंधी चिंता जाहिर की थी। 
विज्ञापन


नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने कहा कि ए320 विमान वीटी-टीएनएल को उड़ान के दौरान मध्यम स्तर की दिक्कत का सामना करना पड़ा। चालक दल ने पाया कि मौसम रडार पर दर्शाई गई मौसम संबंधी जानकारी सटीक नहीं थी। इसलिए मौसम रडार की खराबी के कारण विमान को चेन्नई की ओर मोड़ दिया गया। हालांकि विमान के निरीक्षण के दौरान कोई कमी नहीं पाई गई, लेकिन एहतियात के तौर पर डब्ल्यूएक्स रडार ट्रांसरिसीवर को एक चालू हालत वाले ट्रांसरिसीवर से बदल दिया गया।

डीजीसीए ने कहा कि अधिक वजन वाली लैंडिंग से बचने और अतिरिक्त ईंधन जलाने के लिए विमान ने एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (एटीसी) से मंजूरी लेकर 21:25 से 22:08 बजे तक 43 मिनट के लिए चेन्नई से 25 समुद्री मील उत्तर-पूर्व की ओर परिक्रमा की। चेन्नई में रनवे 25 के लिए विमान को मंजूरी मिलने के बाद 22:19 बजे विमान को एटीसी द्वारा मिस्ड अप्रोच करने का निर्देश दिया गया, क्योंकि गल्फ एयर की उड़ान GFA053 (चेन्नई-बहरीन) ने रनवे के बाईं ओर मलबा होने की सूचना दी थी। इसके बाद रनवे का निरीक्षण किया गया और कुछ भी नहीं देखा गया। इसके बाद विमान को लैंडिंग की मंजूरी दे दी गई और विमान 22:39 बजे पर सुरक्षित रूप से उतर गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: राज्य चुनाव आयोग के खिलाफ दायर PIL सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज, कहा- यह प्रचार हित याचिका

दिल्ली से देरी के पहुंचने के कारण लेट हुई थी उड़ान: एअर इंडिया
एअर इंडिया ने कहा कि रविवार को दिल्ली से आने वाली उड़ान AI2455 देरी से तिरुवनंतपुरम पहुंची थी। इसलिए विमान को 49 मिनट की देरी से 20:04 बजे तिरुवनंतपुरम से दिल्ली रवाना किया गया। कंपनी ने कहा कि तिरुवनंतपुरम-दिल्ली उड़ान के चालक दल ने प्रोटोकॉल का पालन किया और रनवे पर संदिग्ध विदेशी मलबे की उपस्थिति के कारण लैंडिंग का पहला प्रयास रद्द करना पड़ा।

कंपनी ने कहा कि उड़ान को चेन्नई डायवर्ट करने का निर्णय एक एहतियाती उपाय था और संदिग्ध तकनीकी समस्या के कारण यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा के लिए लिया गया था। चेन्नई में मौसम साफ होने के कारण उड़ान को बंगलूरु डायवर्ट नहीं किया गया। एयरलाइन ने कहा कि सभी प्रभावित यात्रियों को दिल्ली जाने वाली वैकल्पिक उड़ानों में स्थान दिया गया है। इसके बाद विमान ने वाणिज्यिक परिचालन भी पुनः शुरू कर दिया है।

सांसद केसी वेणुगोपाल ने लगाया था आरोप
इससे पहले कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने आरोप लगाया था कि एअर इंडिया चेन्नई हवाई अड्डे के रनवे पर संभावित सुरक्षा चूक के बारे में झूठ बोल रही है। रनवे पर पहले से एक विमान था। उन्होंने नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) से इस घटना की निष्पक्ष जांच की भी मांग की थी। जबकि जबकि एअर इंडिया ने कहा कि उस दौरान रनवे पर कोई विमान मौजूद नहीं था, मानक प्रोटोकॉल का पालन किया गया था और एहतियात के तौर पर विमानों का मार्ग बदला गया था और उनके पायलट ऐसी परिस्थितियों से निपटने के लिए अच्छी तरह प्रशिक्षित हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'रनवे पर एक और विमान था, एअर इंडिया झूठ बोल रही', विमान की आपात लैंडिंग पर सांसद वेणुगोपाल का हमला

भाजपा ने कांग्रेस सांसद को घेरा 
इस मुद्दे को लेकर भाजपा ने कांग्रेस सांसद को घेरा। वेणुगोपाल के पोस्ट पर एअर इंडिया के जवाब को टैग करते हुए भाजपा आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि यह अत्यंत गंभीर मामला है। यदि वरिष्ठ कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल दावा करते हैं कि एअर इंडिया के एक विमान को चेन्नई में लैंडिंग रद्द करनी पड़ी, क्योंकि रनवे पर एक अन्य विमान था और एयरलाइन तुरंत उनका खंडन करती है, तो उनमें से एक तथ्यों को गलत तरीके से प्रस्तुत कर रहा है। विमानन सुरक्षा सर्वोपरि है और कथित रूप से जिम्मेदार लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई पोस्ट की जांच नहीं की जा सकती। अगर आरोप सही हैं, तो चेन्नई एटीसी और एअर इंडिया को जवाब देना होगा। अगर नहीं, तोरी वेणुगोपाल को परिणाम भुगतने होंगे, जिसमें झूठ फैलाने के लिए नो-फ्लाई सूची में डाला जाना भी शामिल है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें