फिल्म मेकर करण जौहर पिछले एक साल से मीडिया के सामने अपने पिता बनने की इच्छा जाहिर कर रह थे। आखिर उनकी ये इच्छा पूरी हो ही गई। करण जौहर दो जुड़वां बच्चों के पिता बन गए हैं। लेकिन अगर सरोगेसी रेगुलेशन बिल 2106 संसद से पारित हो जाती, तो जौहर की ये इच्छा अधूरी ही रह जाती। क्योंकि इस बिल में ऐसे प्रावधान हैं, जिससे करण जौहर को सरोगेसी की मदद से पिता बनने में दिक्कतें बढ़ जाती। आपको बता दें कि पिछले साल सितंबर महीने में मोदी कैबिनेट किराये की कोख (सरोगेसी) वाली मां के अधिकारों की रक्षा के उपायों के लिए नए प्रावधान बनाए हैं।
करण जौहर क्यों नहीं बन पाते सरोगेसी के जरिए पापा :
- कैबिनेट से पास सरोगेसी रेगुलेशन बिल 2016 मुताबिक अविवाहित पुरुष सरोगेसी के लिए आवेदन नहीं कर सकते। चूकि करण जौहर शादी नहीं की है, इसलिए ये सरोगेसी के लिए आवेदन नहीं कर सकते थे।
- करण जौहर ने सरोगेसी के जरिए जन्म देनेवाली महिला का खुलासा नहीं किया है,कि वो शादीशुदा है या नहीं। नए बिल के प्रावधान के मुताबिक सरोगेसी के जरिए बच्चे को जन्म दे जा रही महिला का शादीशुदा होना जरूरी है।
-अगर ये बिल पास हो जाने के बाद अगर करण जौहर शादी भी कर लेते तो भी सरोगेसी के लिए आवेदन नहीं कर सकते थे। क्योंकि नए बिल के मुताबिक पांच साल से शादीशुदा जोड़े, जिनकी कोई संतान नहीं है वो ही सरोगेसी के लिए आवेदन कर सकते हैं।