फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलभाषी एक हो जाएं तो सभी इस भाषा की महानता को मानेंगे: पी चिदंबरम

Sun, 29 Sep 2019 02:24 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पी चिदंबरम - फोटो : PTI
विज्ञापन
कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने रविवार को कहा कि अगर तमिलभाषी एक हो जाएं तो सभी तमिल भाषा और संस्कृति की महानता को स्वीकार करेंगे। चिदंबरम आईएनएक्स मीडिया मामले में फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद हैं। 
विज्ञापन


उनका यह बयान ऐसे वक्त आया है जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ह्यूस्टन में हाउडी मोदी कार्यक्रम में कहा था कि देश की विभिन्न भाषाएं उसके उदार एवं लोकतांत्रिक समाज की अहम पहचान है। पीएम मोदी ने भाषाई विविधता के महत्व को ऐसे वक्त रेखांकित किया जब गृह मंत्री अमित शाह ने हिंदी को देश की एक भाषा बनाने की वकालत की थी। इस बयान के लिए शाह को तीखी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।

चिदंबरम ने ट्वीट किया कि अगर तमिलभाषी एकजुट हो जाएं और एक सुर में बोलें तो हर व्यक्ति तमिल भाषा और संस्कृति की महानता को स्वीकार करेगा। गौरतलब है कि मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में अपने संबोधन में तमिल विचारक कनियन का उल्लेख किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें