फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2 अक्तूबर को ट्रेन में नहीं मिलेगा नॉनवेज, रेल मंत्रालय ने भेजा प्रस्ताव

Sun, 20 May 2018 03:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड ने एक प्रस्ताव पेश किया है जिसमें कहा गया है कि 2 अक्तूबर 2018, 2019 और 2020 में रेलवे परिसरों में यात्रियों को मांसाहार खाना ना परोसा जाए। अगर रेलवे के इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाती है तो देश में ना केवल राष्ट्रीय स्वच्छता दिवस मनाया जाएगा बल्कि महात्मा गांधी के सम्मान में उनकी जयंती को 'शाकाहार दिवस' के रूप में भी मनाया जाएगा।

विज्ञापन


वहीं केंद्र सरकार ने भी साल 2020 में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर विशेष समारोह मनाने की योजना बनाई है। इसकी तैयारियों के लिए महीने की शुरुआत में राष्ट्रीय समिति की बैठक भी हुई, जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने की थी। 

रेलवे ने शाकाहार दिवस मनाने के अलावा गांधीजी से जुड़े विभिन्न स्टेशनों के लिए स्वच्छता एक्सप्रेस और डांडी मार्च के उपलक्ष में 12 मार्च को एक विशेष नमक रेल चलाने की योजना भी बनाई है। रेलवे ने शाकाहार के पैरोकार रहे महात्मा गांधी की वाटरमार्क तस्वीर के साथ टिकटें जारी करने की योजना भी बनाई है। जिसके लिए रेलवे बोर्ड ने संस्कृति मंत्रालय से मंजूरी मांगी है क्योंकि यह विशेष स्मारक जारी करने वाला नोडल मंत्रालय है। 
विज्ञापन


वहीं रेलवे बोर्ड ने बीते साल सभी रेलवे जोन को भेजे गए सर्कुलर में कहा था कि 2 अक्तूबर 2018, 2019 और 2020 को पूर्ण रूप से शाकाहार दिवस के रूप में मनाया जा सकता है। सर्कुलर में कहा गया था कि इस दिन पूरे रेलवे परिसर में कहीं भी मासाहार खाना नहीं परोसा जाएगा। साथ ही सभी रेलवे स्टाफ से ये अपील भी की जाएगी कि वह इस दिन को शाकाहार दिवस के रूप में मनाएं। 

इसके अलावा रेलवे की परियोजना महात्मा गांधी से जुड़े सभी रेलवे स्टोशनों में विशेष पेंटिंग्स लगाने की भी है। इन स्टेशनों में डिजिटल म्यूजियम भी बनाए जाएंगे जिनकी सहायता से राष्ट्रपिता की गतिविधियों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही रेलवे की योजना अपने सभी संभागीय मुख्यालय के स्टेशनों और प्रशासनिक भवनों में गांधी की पेंटिंग्स लगाने की भी है।   

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें