फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार BJP अध्यक्ष बोले- महागठबंधन तोड़ दें नीतीश कुमार, सदन में समर्थन करेगी बीजेपी

Tue, 11 Jul 2017 03:24 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
फाइल फोटो: नित्यानंद राय, बीजेपी अध्यक्ष, बिहार
विज्ञापन
बिहार की राजनीति में महागठबंधन के तूफान को थामने और अलग -थलग करने की पहल भारतीय जनता पार्टी ने कर दी है। बिहार बीजेपी अध्यक्ष नित्यानंद राय ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि अगर नीतीश कुमार महागठबंधन को छोड़ते हैं, तो भी उनकी सरकार चलती रहेगी। इसके लिए भाजपा उनकी सरकार को बाहर से समर्थन देगी, पर सरकार में नहीं बैठेगी।
विज्ञापन


आजतक पर चली खबर के मुताबिक बिहार बीजेपी के अध्यक्ष नित्यानंद राय ने नीतीश कुमार से महागठबंधन तोड़ने संबंधी बयान जारी किया है। नित्यानंद राय ने कहा है कि अगर नीतीश कुमार महागठबंधन तोड़ते हैं और सच्चे लोगों के साथ सरकार चलाते हैं तो बीजेपी उनकी सरकार का समर्थन करेगी। हालांकि बीजेपी सरकार से बाहर ही रहेगी।

गठबंधन के मंझधार में फंसे नीतीश, दांव पर लगी साख, क्या लेंगे फैसला?

इस समय कांग्रेस-आरजेडी-जेडीयू महागठबंधन के तहत बिहार की सरकार चला रहे हैं। पर आरजेडी नेता और उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के खिलाफ एफआईआर और बेनामी संपत्तियों के मामले शुरु होने की वजह से विपक्षी विधायक उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं, साथ ही नीतीश कुमार पर भी उन्हें पद से हटाने के लिए जोर डाला जा रहा है। ऐसे में तेजस्वी को लेकर नीतीश कुमार को फैसला उस समय लेना है, जब आरजेडी पूरी तरह से तेजस्वी के पक्ष में खड़ी है। ऐेसे में बीजेपी की ये पेशकश नीतीश कुमार के लिए बेहद राहत भरी हो सकती हैष
विज्ञापन


लालू के घर बैठक खत्म, भाजपा पर बरसे RJD नेता, बोले- नफरत फैला रही मोदी सरकार

बता दें कि बिहार में सियासी संकट के बीच राजद की बैठक में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के इस्तीफे की मांग खारिज कर दी गई। इसके बाद नीतीश आवास पर जदयू कोर ग्रुप की बैठक हुई जिसमें ताजा हालात पर चर्चा की गई। वैसे पार्टी 11 जुलाई को अपने विधायकों और सांसदों की पटना में बैठक बुलाई है।

जदयू प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि 11 जुलाई की बैठक पहले से निर्धारित है। इस बैठक में सभी जिला अध्यक्ष, पदाधिकारी और प्रकोष्ठ, मोर्चा के सदस्य शामिल होंगे। इस बैठक की अध्यक्षता स्वयं नीतीश कुमार करेंगे। बैठक में बिहार और देश के ताजा हालत पर चर्चा होगी। इधर, भाजपा ने नीतीश पर हमला जारी रखा है।

भाजपा नेता सुशील मोदी ने कहा है कि जदयू के फैसले पर हम लोगों की नजर है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के लिए आज चुनौती है कि दागी मंत्री को मंत्रिमंडल से हटाते है या फिर भ्रष्टाचार से समझौता करते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें