फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उवाचः हिंदुत्व जागा तो आजम जैसे लोगों को रसगुल्ले की तरह निगल लेगा

Fri, 31 Aug 2018 05:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर
विज्ञापन
अमर सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सपा के पूर्व नेता और राज्यसभा सदस्य अमर सिंह ने अपने एलान के मुताबिक बृहस्पतिवार को रामपुर में आकर कहा कि मैं आ गया हूं, आजम मेरी कुर्बानी ले लें, लेकिन मेरी बेटियों को बख्श दें। अपनी बेटियों के लिए मैं कुर्बानी देने को तैयार हूं। अमर सिंह ने कहा कि हिंदुत्व अभी बंटा हुआ है। हिंदुत्व अगर जाग गया तो आजम जैसे चरित्र के लोगों को रसगुल्ले की तरह लील जाएगा।

विज्ञापन


अमर सिंह ने साफ किया कि हिंदुत्व से उनका मतलब सिर्फ हिंदू नहीं है, बल्कि इसमें राष्ट्र भक्त मुसलमान भी शामिल हैं। अमर सिंह ने कहा कि वह मुसलमान विरोधी नहीं है, लेकिन वैसे लोगों का विरोध जरूर करते हैं जो रहते तो हिंदुस्तान में हैं, लेकिन बात पाकिस्तान की करते हैं।

आजम के रामपुर से बाहर होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कोई बात नहीं है मैं तो यहां बैठा हुआ हूं। आजम जहां कहेंगे, वहां चला जाऊंगा। क्षत्रिय हूं, अपनी बात से पीछे नहीं हटूंगा। मैं आजम नहीं हूं जो बयान देने के बाद मुकर जाऊं।  झूठ बोलने के लिए आजम को डॉक्टरेट की उपाधि मिलनी चाहिए। आज से मैं उनको डॉक्टर आजम खां कहूंगा। 
विज्ञापन


अमर सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में आजम खां की बयान वाली सीडी दिखाई। उन्होंने कहा कि आजम खां ने अपने बयान में साफ-साफ कहा है कि अमर सिंह और उनके जैसे लोगों को काट दिया जाना चाहिए, उनके बच्चों को तेजाब से नहला दिया जाना चाहिए। अमर ने कहा कि आजम की बयान की सीडी उन्होंने राज्यपाल और मुख्यमंत्री को सौंपी है। 

प्रदेश सरकार को इस बयान पर स्वत: संज्ञान लेना चाहिए। आजम अपने इस बयान को लेकर माफी मांगे, नहीं तो वह हाईकोर्ट में जनहित याचिका (पीआईएल) दायर करेंगे।
पूर्व सपा नेता ने यह भी साफ किया कि वह मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के विरोधी नहीं है। विरोध इस बात है कि आजम खां ने यूनिवर्सिटी को अपनी निजी जागीर बना लिया है। इस यूनिवर्सिटी की जिम्मेदारी किसी काबिल मुसलमान को सौंप दें, वह आज ही आजम से अपने सारे गिले-शिकवे दूर कर लेंगे। 

उन्होंने आजम खां को मुजफ्फरनगर दंगे का दोषी बताते हुए कहा कि अगर आजम ने पुलिस पर दबाव डालकर छेड़खानी के आरोपी मुस्लिम युवक को छुड़ाया नहीं होता तो यह दंगा नहीं होता। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान आजम को खान कहने पर एक पत्रकार से एतराज जताया, जिसका आजम समर्थक पत्रकार ने विरोध जताना शुरू कर दिया। इस बात को लेकर प्रेस कांफ्रेंस में हंगामा हो गया और सुरक्षाकर्मी अमर सिंह को प्रेस कांफ्रेंस से उठाकर ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें