फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-वॉलेट केवाईसी नहीं कराई, तो अब होगी परेशानी

Thu, 01 Mar 2018 02:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि आप ई-वॉलेट का इस्तेमाल करते हैं और उसकी केवाईसी नहीं कराई है तो दिक्कत हो सकती है। उसके प्रमाणीकरण कराने की अंतिम तिथि 28 फरवरी निकल चुकी है। 1 मार्च से ग्राहक बिना प्रमाणीकरण अपने ई-वॉलेट में पैसा जोड़ नहीं सकते, हालांकि उसमें पहले से पड़े पैसे नहीं डूबेंगे। ग्राहक चाहें तो उसमें पड़े पैसे को अपने बैंक खाते में हस्तांतरित कर सकते हैं।

विज्ञापन


दरअसल ई-वॉलेट की सुरक्षा एक चुनौती बनी हुई है। इसलिए आरबीआई ने ग्राहकों की सुरक्षा के साथ लेनदेन को पारदर्शी बनाने के लिए केवाईसी को अनिवार्य किया है। नए दिशा निर्देश के मुताबिक, ग्राहक केवाईसी की शर्तों को पूरा कर ई वॉलेट के जरिये दस हजार रुपये तक का लेनदेन कर सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें