Maharashtra Election: महाराष्ट्र चुनाव के लिए सभी पार्टियां धीरे-धीरे अपने उम्मीदवारों के नाम से पर्दा उठा रही हैं। जिसके लिए थोड़ी बहुत दलों के अंदर नाराजगी भी देखने को मिल रहा है। बात अगर एमवीए की करें तो सीट बंटवारे से नाराज होकर सपा नेता अबू आजमी ने अकेले चुनाव लड़ने का संकेत भी दे दिया है।
महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव में अब एक महीने से भी कम का समय शेष रह गया है। जिसके लिए सभी राजनीतिक पार्टियां उम्मीदवारों के चयन को लेकर लगातार अपने पत्तें खोल रही है। वहीं दूसरी ओर महा विकास अघाड़ी (एमवीए) में आंतरिक क्लेश बढ़ता हुआ दिख रहा है। बात स्पष्ट तब हुई जब एमवीए के अभी तक के उम्मीदवारों के चयन से समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अकेले चुनाव लड़ने की बात कही है।
विज्ञापन
अकेले चुनाव लड़ने का दिया संकेत
सपा नेता अबू आजमी ने कह कि ऐसा लगता है कि वे समाजवादी पार्टी को सीटें नहीं देना चाहते हैं। मैं नहीं चाहता कि एमवीए टूटे और वोट बंटें, लेकिन अगर वे हमारी बात नहीं सुनते हैं तो हमारे पास अकेले चुनाव लड़ने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा। बता दें कि महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को मतदान और 23 मतगणना होनी है।
अबू आजमी ने कहा कि हमने कल शरद पवार से बात की थी। उन्होंने कहा कि हम आज फैसला करेंगे, लेकिन मुझे आज कोई कॉल नहीं आया। उन्होंने कहा कि मैं जिन सीटों की मांग कर रहा था, वे घोषित की जा रही हैं। मुझे लगता है कि हमें पिछले दो कार्यकालों की तरह विश्वासघात का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
अखिलेश यादव ने दी खुली छूट
इसके साथ ही अबू आजमी ने कहा कि सीट बंटवारे को लेकर मैंने अखिलेश यादव से बात की है। उन्होंने मुझे पूरा अधिकार दिया है। हम कांग्रेस की तरह नहीं हैं जहां बड़े नेताओं को भी हर चीज के लिए अनुमति लेने के लिए दिल्ली जाना पड़ता है, जिससे देरी हो रही है। उन्होंने कहा कि पहले ही देर हो चुकी है, बस दो दिन बचे हैं। मैं इन दो दिनों में अपना फैसला ले लूंगा।