Telangana: तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (केसीआर) ने रविवार को विपक्षी कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी राज्य में सत्ता में आती है तो सरकारी कार्यालयों में बिचौलिया युग शुरू हो जाएगा।
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (केसीआर) ने रविवार को विपक्षी कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी राज्य में सत्ता में आती है तो सरकारी कार्यालयों में बिचौलिया युग शुरू हो जाएगा। तेलंगाना में विधानसभा चुनाव इस साल के अंत से पहले होने वाले हैं।
विज्ञापन
सूर्यापेट (हैदराबाद से करीब 140 किलोमीटर दूर) में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राव ने राज्य में सत्ता में आने पर सामाजिक पेंशन के रूप में 4,000 रुपये देने के वादे को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने पूछा कि कांग्रेस शासित राज्यों में इस तरह की योजना क्यों नहीं लागू की जा रही है।
केसीआर ने पूछा, पचास साल तक शासन करने वाली कांग्रेस सामाजिक पेंशन के रूप में केवल दो सौ रुपये देती थी। अब वे कहते हैं कि हमें एक मौका दीजिए, हम इसे चार हजार रुपये कर देंगे। क्या वे इसे छत्तीसगढ़ में दे रहे हैं, जहां उनका शासन है? क्या वे इसे कर्नाटक में दे रहे हैं? क्या वे इसे राजस्थान में दे रहे हैं? क्या हर राज्य के लिए अलग नीति है?
विज्ञापन
राव ने आरोप लगाया कि पड़ोसी राज्य कर्नाटक में बेंगलुरु शहर तब से बिजली कटौती का सामना कर रहा है जब से कांग्रेस ने राज्य में सत्ता संभाली है। इससे पहले दिन में राव ने सूर्यापेट में एकीकृत जिला कलेक्ट्रेट का उद्घाटन किया।