फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HS पनाग पर अभिजीत का विवादित ट्वीट, काटजू ने गधे से जोड़कर ली चुटकी

Mon, 17 Apr 2017 01:32 PM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
विज्ञापन
मार्कंडेय काटजू
विज्ञापन
रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल एच एस पनाग को भारतीय सेना पर अपने बयान से सोशल मीडिया पर लोगों का समर्थन मिल रहा है। लेकिन कुछ लोग उनका विरोध करने से भी नहीं चूक रहे हैं।
विज्ञापन


कश्मीर में आर्मी जीप के सामने एक सिविलियन को बांधने की तस्वीर वायरल होने के बाद पनाग ने ट्वीट किया था कि एक सिविलियन के आर्मी जीप के सामने बंधे होने की तस्वीर भारतीय सेना को हमेशा परेशान करती रहेगी। 

ये भी पढ़ें- PAK में कुलभूषण को मौत की सजा, अभिजीत बोले- पाकिस्तानियों को पेड़ से लटका दो

इस पर बॉलीवुड सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने लिखा  कि तुम पाक समर्थक हो। काश तुम्हें कश्मीर की सड़कों पर पीटा और अपमानित किया जाए। तब तुम्हारी प्रतिक्रिया देखेंगे।
विज्ञापन

  Beats me how he gets away with such badtameezi. Such a terrible blot on the artist community. Apologies to @rwac48 pic.twitter.com/1cxBm7RRgz — Chinmayi Sripaada (@Chinmayi) April 16, 2017
अभिजीत के इस ट्वीट पर कई मशहूर हस्तियां विरोध कर रही हैं। सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व जज मार्कंडेय काटजू ने इस पर लिखा कि जब गालिब से पूछा गया कि वो खुद पर हो रही आलोचनाओँ का जवाब क्यों नहीं देते तो इस पर उन्होंने कहा था कि जब गधा आपको लात मारे क्या आप भी गधे को वापस लात मारेंगे? तो आप क्यों परेशान हैं।
  @DrShobha @TheJaggi General,when Ghalib was asked y doesnt he respond 2 malicious criticism,he said "If a donkey kicks u, do u kick it back?".So y do u bother? — Markandey Katju (@mkatju) April 17, 2017
ये ऐसा पहला मामला नहीं है। अभिजीत पहले से ही अपने विवादित बयानों की वजह से जाने जाते हैं। इससे पहले कुलभूषण को पाकिस्तान द्वारा मौत की सजा सुनाए जाने पर उन्होंने कहा था कि जहां भी पाकिस्तानी मिलें उन्हें पेड़ पर लटका दो। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें