तमिलनाडु की पलानीस्वामी सरकार पर संकट गहरा गया है। सरकार में शामिल वरिष्ठ मंत्री बागी हो गए हैं और वो पूर्व मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम गुट में जा मिले हैं। सूत्रों के मुताबिक रविवार को पन्नीरसेल्वम और मंत्री के बीच बातचीत हुई है। बैठक के बाद टाइम्स ऑफ इंडिया ने पनीरसेल्वम के हवाले से बताया है कि उन्होंने जून में एआईएडीएमके के संस्थापक एमजी रामचंद्रन के जन्म शताब्दी के लिए "भव्य उत्सव" की योजना बनाई है। इसमें सेमिनार, बहस, कविता और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
बताया जा रहा है कि रविवार की मीटिंग में वरिष्ठ नेता ई मधुसूदन, पूर्व मंत्री पांडारीजन, एमपी वी मैत्रेययन, पूर्व मंत्री केपी मुनसुमा, पूर्व विधायक जेडी प्रभाकर और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पी एच पांडियन शामिल हुए थे।
सूत्रों ने कहा कि बुधवार को होने वाली बड़ी घोषणा से पहले रणनीति पर चर्चा हुई। कुछ वरिष्ठ मंत्रियों और शशिकला ग्रुप के अन्य नेताओं ने आने वाले दिनों में पन्नेरसेल्वम गुट में शामिल होने की संभावना है।
उधर, AIADMK के महासचिव शशिकला के भतीजे टीटीवी दिनकरन की मुश्किलें बढ़ गई है, क्योंकि दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने AIADMK के चुनाव चिह्न 'दो पत्ती के निशान' के लिए चुनाव आयोग को रिश्वत देने के प्रयास के मामले उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है।
वहीं इस आरोप पर दिनकरन ने कहा कि अगर दिल्ली पुलिस किसी तरह का सम्मन भेजती है, तो उसका हम कानूनी तौर पर जवाब देंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि वह सुकेश नाम के किसी शख्स को नहीं जानते हैं और उन्होंने किसी को रिश्वत नहीं दी