फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इडुक्की भूस्खलन: हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 49 हुई, 22 लोग अभी भी लापता

Mon, 10 Aug 2020 06:55 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इडुक्की
विज्ञापन
इडुक्की में भूस्खलन के बाद राहत बचाव कार्य - फोटो : Social Media
विज्ञापन

केरल के इडुक्की में हुए भूस्खलन के मलबे से पांच और शव बरामद किए गए हैं, जिसके बाद यहां भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 49 हो गई है। इसके अलावा 22 लोग अभी भी लापता हैं। बीते शुक्रवार को राजमाला के पास पेट्टीमुदी में हुए इस भूस्खलन में चाय बागान के श्रमिकों के 20 घर तबाह हो गए थे।

विज्ञापन


सरकार के मुताबिक, जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस समय कुल 78 लोग मौके पर मौजूद थे। भूस्खलन के तीन दिन बाद मलबे में दबे सभी लोगों को निकाला नहीं जा सका है। फिलहाल, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) समेत राहत एवं बचाव एजेंसियों ने तलाशी अभियान तेज कर दिया है। मलबे में दबे बाकी लोगों की तलाश में स्निफर डॉग (खोजी कुत्ते) लगाए गए हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, हादसे में अब तक 12 लोग बचाए जा चुके हैं। भूस्खलन के चलते हादसा स्थल पर भारी गड्ढे बन गए हैं और वहां मौजूद अस्थायी घर जमींदोज हो गए हैं। यहां रहने वाले श्रमिक पड़ोसी राज्य तमिलनाडु में चाय बागानों में काम करते थे।
विज्ञापन


एनडीआरएफ की 55 सदस्यों की टीम तलाशी अभियान में दिन-रात लगी है। उल्लेखनीय है कि केरल के कई हिस्सों में भारी बारिश बदस्तूर जारी है। इडुक्की, कासरगोड़, कन्नूर, कोझिकोड, अलप्पुझा, मलप्पुरम और वायनाड जिलों में अगले 24 घंटे में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, कोट्टायम और अलप्पुझा जिले भारी बारिश और बाढ़ से बेहद प्रभावित हैं। सैकड़ों परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

जिला सूचना अधिकारी ने रविवार को कहा था कि एनडीआरएफ की दो टीम, इडुक्की अग्निशमन विभाग की पूरी यूनिट और बचाव दल तथा कोट्टायम, तिरुवनंतपुरम से एक-एक दल प्रभावित राजमाला इलाके में पहुंच रहे हैं।

शुक्रवार को राज्य के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने सभी मृतकों के परिजनों के लिए पांच-पांच लाख की सहायता राशि देने का एलान किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आपदा में मृतकों को श्रद्धांजलि देते हुए प्रधानमंत्री राहत कोष से परिजनों को दो-दो लाख की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की थी।
 
कर्नाटक में भूस्खलन में लापता चार लोगों की तलाश तेज
कर्नाटक के कोडागु जिले के तलाकावेरी इलाके में भूस्खलन में लापता चार लोगों की तलाश तेज कर दी गई है। जिले के आयुक्त एन्नी कनमानी जॉय ने कहा कि राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल और एनडीआरएफ की टीमें तलाशी अभियान में जुटी हुई हैं।

इससे पहले शनिवार को पांच में से एक शव मिल गया था। इस बीच चिकमंगलूर जिले में भारी बारिश के बाद भूस्खलन से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है। राज्य में भारी बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। कर्नाटक के राजस्व मंत्री आर अशोका ने बताया कि प्रारंभिक आकलन के मुताबिक राज्य में मूसलाधार बारिश और बाढ़ से अब तक करीब 4,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
 
पीएम ने पूर्वानुमान व चेतावनी तंत्र मजबूत करने पर दिया जोर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाढ़ प्रभावित छह राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक में हालात पर चर्चा की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि पीएम मोदी ने पूर्वानुमान और चेतावनी तंत्र को और सुदृढ़ करने के लिए नवीन तकनीक के इस्तेमाल पर जोर दिया। बैठक में असम, बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, केरल और कर्नाटक के मुख्यमंत्री शामिल हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री ने केंद्र और राज्यों की एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल पर भी जोर दिया।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें