फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बेधड़क भेजिए चुनावों में गड़बड़ी की शिकायत, पहचान नहीं होगी उजागर

Sat, 02 Jun 2018 06:46 PM IST
एजेंसी, कोलकाता 
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चुनाव आयुक्त ओ पी रावत ने कहा है कि निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी गड़बड़ी और गलत तौर तरीकों को आयोग के मोबाइल एप के जरिये उजागर करने वालों की पहचान को सुरक्षित रखा जाएगा।    

विज्ञापन


हाल ही में आयोग द्वारा पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किए गए मोबाइल एप के जरिये कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान गड़बड़ियों की 780 शिकायतें मिली थीं। रावत ने बताया कि वीडियो फॉर्मेट में इन शिकायतों की जांच की जा रही है। 

उन्होंने बताया, ‘आयोग को वीडियो के जरिये ये शिकायतें भेजने वालों की पहचान उजागर न हो, इसके लिए हम हर संभव कदम उठाएंगे।’ 

शनिवार को यहां एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए रावत ने कहा कि यह मोबाइल एप चुनाव में गड़बड़ियों की आयोग से सबूत सहित शिकायत करने के लिए आम आदमी को अधिकार संपन्न बनाता है। आयोग एप के जरिये मिली शिकायत के स्थान की भौगोलिक स्थिति सुनिश्चित करने के बाद इन शिकायतों पर उपयुक्त कार्रवाई करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें