फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की पाठशाला: आईसीएमआर ने कहा खोल सकते हैं प्राइमरी स्कूल, जानिए राज्यों में स्कूल खुलने का पूरा अपडेट

Tue, 20 Jul 2021 06:16 PM IST
प्रतिभा ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंका के बीच कुछ राज्यों ने स्कूल खोलने का फैसला कर लिया है। क्या स्कूल खोलना ठीक है, इस बारे में पूछे जाने पर भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आई.सी.एम.आर) के डीजी बलराम भार्गव ने आज कहा कि पहले प्राइमरी स्कूल खोले जाने चाहिए।
विज्ञापन
स्कूल के छात्र - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आई.सी.एम.आर) के डीजी बलराम भार्गव ने बच्चों के स्कूल खुलने को लेकर एक बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा है कि छोटे बच्चे वायरस का आसानी से मुकाबला कर सकते हैं। इसलिए कोरोना की लहर के दौरान  यूरोप में कहीं भी प्राइमरी स्कूल नहीं बंद किए गए थे। यहां भी कक्षा एक से पांच तक के छोटे बच्चों को पहले स्कूल बुलाया जा सकता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि स्कूल खोलने से पहले यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी शिक्षकों और कर्माचारियों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका हो। 

विज्ञापन

 
हालांकि भार्गव की बात के विपरीत अभी कई राज्यों में बड़ी कक्षा के बच्चों के लिए स्कूल खोलने की तैयारी हो रही है। 

एक नजर में देखते हैं किस राज्य में स्कूल खुल गए हैं या कहां खुलने वाले हैं 

उत्तर प्रदेश- यहां 1 जुलाई से प्रशासनिक कार्यों के लिए तो स्कूल खुल चुके हैं, लेकिन बच्चे अभी तक स्कूल नहीं आए हैं। बच्चों की ऑनलाइन कक्षाएं जारी है। 

बिहार- 50फीसदी उपस्थिति के साथ 10वीं और 12वीं कक्षा के बच्चों के लिए स्कूल खुल चुके हैं।  



हरियाणा-यहां 16 जुलाई से 9वीं और 12वीं कक्षा के बच्चों के लिए स्कूल खोल दिया गया है। 23 जुलाई से छठी से आठवीं तक के बच्चों को भी स्कूल बुलाया जाएगा। 
विज्ञापन


महाराष्ट्र-कोरोना की बुरी तरह मार झेल चुके महाराष्ट्र ने 15 जुलाई से कक्षा आठ से 12 तक के बच्चों के लिए स्कूल खोल दिया है। 

मध्यप्रदेश- यहां भी स्कूल खोलने की तैयारी है। राज्य सरकार ने कहा है कि 26 जुलाई से 50 फीसदी उपस्थिति के साथ कक्षा 11 और 12 के बच्चों के लिए खोले जाएंगे। 

उड़ीसा- यहां 26 जुलाई से 10वीं और 12वीं के स्कूल खोलने की घोषणा हो चुकी है।

तेलंगाना-राज्य सरकार ने एक जुलाई से स्कूल खोलने का फैसला किया था लेकिन तीसरी लहर की आशंका के कारण यह फैसला रद्द करना पड़ा। फिलहाल बच्चों की ऑनलाइन कक्षाएं ही जारी है। 
विज्ञापन


दिल्ली- कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते और टीकाकरण पूरा नहीं होने के कारण दिल्ली सरकार ने अभी स्कूल नहीं खोलने का फैसला किया 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें