आईसीआईसीआई बैंक की एमडी और सीईओ चंदा कोचर के देवर राजीव कोचर को सीबीआई ने बृहस्पतिवार को हिरासत में ले लिया। सूत्रों के मुताबिक उन्हें वीडियोकॉन कर्ज घोटाले मामले में मुंबई हवाई अड्डे से हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
इससे पहले आयकर विभाग चंदा कोचर के पति दीपक कोचर को नोटिस भेज कर वित्तीय जानकारियां मांगी हैं।
आईसीआईसीआई बैंक ने वीडियोकॉन को 3250 करोड़ रुपये का कर्ज दिया था, जिसमें से 2810 करोड़ रुपये अब तक नहीं चुकाया गया है और एनपीए बन गया है।