फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2654 करोड़ के एक और बैंक घोटाले का खुलासा, वडोदरा की कंपनी के खिलाफ केस दर्ज

Fri, 06 Apr 2018 07:54 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंकों से 2654 करोड़ रुपये का कर्ज लेकर नहीं चुकाने का एक और मामला सामने आया है। सीबीआई ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच एजेंसी ने इस मामले में कंपनी के निदेशकों के घर और दफ्तरों पर छापेमारी की है।

विज्ञापन


सीबीआई सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि वडोदरा स्थित बिजली उपकरण बनाने वाली कंपनी डायमंड पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। कंपनी के निदेशकों पर कई बैंकों से 2654 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। कंपनी के प्रमोटर एसएन भटनागर हैं और उनके बेटे अमित एवं सुमित भटनागर इस कंपनी में एग्जीक्यूटिव हैं। 

इन पर 11 निजी और सरकारी बैंकों से 2008 से 2016 के बीच भारी कर्ज लेकर नहीं चुकाने के आरोप हैं। 2016-17 में इस कर्ज को गैर निष्पादित संपत्ति (एनपीए) करार दिया गया।
विज्ञापन

हैरानी की बात यह है कि बैंकों के कंसोर्टियम द्वारा लोन मंजूर किए जाने से पहले रिजर्व बैंक ने इस कंपनी का नाम डिफॉल्टर सूची में डाल दिया था। इसमें बैंक अधिकारियों की मिलीभगत से घोटाले का दावा किया गया है।
विज्ञापन


किस बैंक की कितनी रकम
सीबीआई एफआईआर के मुताबिक बैंक ऑफ इंडिया का कंपनी पर 670.51 करोड़, बैंक ऑफ वडोदरा का 348.99 करोड़ और आईसीआईसीआई बैंक का 279.46 करोड़ रुपये बकाया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें