फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता: आईसीजीएस कनकलता बरुआ भारतीय कोस्ट गार्ड में शामिल

Thu, 01 Oct 2020 03:12 AM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
आईसीजीएस कनकलता बरुआ - फोटो : twitter@ProDefKolkata
विज्ञापन

फास्ट पेट्रोल वेसल (एफपीवी) आईसीजीएस कनकलता बरुआ को बुधवार को गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (जीआरएसई) लिमिटेड में भारतीय कोस्ट गार्ड में शामिल किया गया। अधिकारियों ने बताया कि रक्षा मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव जीवेश नंदन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शिप को शामिल किया गया। इस अवसर पर भारतीय कोस्ट गार्ड और जीआरएसई के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल थे।

विज्ञापन


कोस्ट गार्ड के चेयरमैन और एमडी रियर एडमिरल वीके सक्सेना (सेवानिवृत्त) भी शामिल हुए। सरकारी रक्षा कंपनी जीआरएसई द्वारा भारतीय कोस्ट गार्ड के लिए निर्मित पांच एफपीवी में से एक आईसीजीएस कनकलता बरुआ है, इसे 9 जून को सौंपा गया था।
 

एफपीवी मध्यम श्रेणी का जहाज है जिसकी लंबाई 50 मीटर और चौड़ाई 7.5 मीटर है। साथ ही क्षमता करीब 308 टन है। अधिकारियों ने बताया कि ये शक्तिशाली, ईंधन किफायती प्लेटफार्म पेट्रोलिंग, तस्कर विरोधी, अवैध शिकार विरोधी और राहत अभियानों समेत बहुउद्देश्यीय ऑपरेशनों के लिए तैयार किए गए हैं। ये वेसल 34 नॉट की अधिकतम रफ्तार के साथ चलाए जा सकते हैं। इनमें तीन इंजन लगे हैं। इन वेसल को भारतीय कोस्ट गार्ड की आवश्यकताओं के अनुसार तैयार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें