भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) को मिट्टी की सेहत सुधारने की जागरूकता फैलाने के लिए अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। आईसीएआर ने रविवार को बताया कि संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) की ओर से अंतरराष्ट्रीय राजा भूमिबोल विश्व मृदा दिवस पुरस्कार देने की घोषणा की गई।
आईसीएआर को पुरस्कार देने का एलान शनिवार को विश्व मृदा दिवस के मौके पर एक वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान किया गया। थाईलैंड की राजकुमारी महाचक्री सिकिनधोर्न अगले साल जनवरी में बैंकाक में होने वाले एक कार्यक्रम में आईसीएआर को यह पुरस्कार प्रदान करेंगी। आईसीएआर ने पिछले साल दिसंबर में सोशल मीडिया पर एक जागरूकता कैंपेन चलाया था जिसमें 13 हजार लोगों ने हिस्सा लिया था।