फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 यूट्यूब चैनल भारत में बैन: चार पाकिस्तानी चैनल भी थे शामिल, भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा के बारे में फैला रहे थे झूठी बातें 

Tue, 05 Apr 2022 03:04 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मंत्रालय ने 22 यूट्यूब चैनलों को भारत में प्रतिबंधित किया है। इनमें पाकिस्तान के चार यूट्यूब न्यूज चैनल भी हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने मंगलवार को यूट्यूब चैनलों पर बड़ी कार्रवाई की है। मंत्रालय ने 22 यूट्यूब चैनलों को भारत में प्रतिबंधित किया है। इनमें पाकिस्तान के चार यूट्यूब न्यूज चैनल भी हैं। मंत्रालय का कहना है कि, इन चैनलों के माध्यम से भारत के बारे में गलत व झूठी सूचनाएं फैलाई जा रही थीं। मंत्रालय ने बताया कि, भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेशों से रिश्ते व लोक आदेश के बारे में झूठी जानकारी दी जा रही थी। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने इसके अलावा चार ट्विटर अकाउंट, एक फेसबुक अकाउंट व एक न्यूज वेबसाइट पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।

विज्ञापन


260 करोड़ दर्शकों तक थी चैनलों की पहुंच
जिन चैनलों को ब्लॉक किया गया, उनकी कुल दर्शक संख्या 260 करोड़ से ज्यादा है। मंत्रालय ने आईटी नियमों के तहत प्रदत्त आपात शक्तियों का प्रयोग कर इन्हें ब्लॉक किया है।

अब तक 78 चैनलों पर रोक
पिछले साल दिसंबर से अब तक सूचना प्रसारण मंत्रालय 78 यूट्यूब चैनलों और कई सोशल मीडिया अकाउंट को राष्ट्रीय सुरक्षा, संप्रभुता और देश की एकता के लिए खतरा मानते हुए बंद करने के आदेश जारी कर चुका है।
विज्ञापन


सेना, यूक्रेन, जम्मू-कश्मीर से जुड़ी फर्जी खबरें
मंत्रालय ने बताया कि ब्लॉक किए गए यूट्यूब चैनलों पर धड़ल्ले से भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर आदि से जुड़ी झूठी खबरें परोसी जा रही थीं। इसमें  समन्वित तरीके से पाकिस्तान से संचालित कई सोशल मीडिया खातों से भारत विरोधी सामग्री पोस्ट की जा रही थी। इसके अलावा यूक्रेन संकट से संबंधित ऐसी खबरें, जो भारत की विदेश नीति और छवि को प्रभावित करती हैं, प्रकाशित की जा रही थी।

भारतीय एंकरों की तस्वीरों का इस्तेमाल
इन चैनलों के संचालन के लिए बहुत धूर्तता से भारतीय टीवी समाचारों के टेम्प्लेट और उनके लोगो, एंकरों की तस्वीरें इस्तेमाल की जा रही थी। इससे ऐसा आभास होता था कि खबर विश्वसनीय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें