फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीना डाबी की दूसरी शादी: यूपीएससी में बहन ने भी हासिल की थी 15वीं रैंक, जानिए अब कहां हैं रिया डाबी 

Fri, 01 Apr 2022 11:25 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रिया डाबी भी 2021 बैच की राजस्थान कैडर की आईएएस अधिकारी हैं। उनकी बहन टीना को भी राजस्थान कैडर ही मिला हुआ है। वहीं टीना जिन प्रदीप गवांडे से शादी रचाने जा रही हैं वह भी राजस्थान कैडर के वरिष्ठ अधिकारी हैं।
विज्ञापन
टीना और रिया डाबी - फोटो : Instagram/ria.dabi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान कैडर की आईएएस अधिकारी टीना डाबी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। एक बार फिर से वह चर्चा में हैं। वह अपने से 13 साल बड़े आईएएस अधिकारी प्रदीप गवांडे से शादी रचाने जा रही हैं। टीना की तरह उनकी छोटी बहन रिया डाबी ने भी यूपीएससी की परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करके सभी को चौंका दिया था। 23 वर्षीय रिया डाबी इस परीक्षा में टॉप करने वाली पहली अनुसूचित जाति की उम्मीदवार भी हैं। ऐसे में जानते हैं इन दिनों कहां हैं और क्या कर रही हैं रिया डाबी...

विज्ञापन


राजस्थान कॉडर की अधिकारी हैं रिया 
रिया डाबी भी 2021 बैच की राजस्थान कैडर की आईएएस अधिकारी हैं। उनकी बहन टीना को भी राजस्थान कैडर ही मिला हुआ है। वहीं टीना जिन प्रदीप गवांडे से शादी रचाने जा रही हैं वह भी राजस्थान कैडर के वरिष्ठ अधिकारी हैं। टीना जहां वर्तमान में संयुक्त सचिव वित्त के पद पर तैनात हैं तो प्रदीप राजस्थान आर्कोलॉजी एंड म्यूजियम डिपार्टमेंट के निदेशक हैं।  

सोशल मीडिया पर दी थी बधाई 
टीना डाबी ने सोशल मीडिया पर अपनी बहन रिया को बधाई दी थी। उन्होंने लिखा था कि आपको घर में पाकर बहुत अच्छा लगा। राजस्थान कैडर में आपका स्वागत है। इस दौरान रिया ने कहा था कि, उनकी बहन टीना डाबी की सफलता के बाद उन पर एक अच्छी रैंक लाने का दबाव था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें