Jammu and Kashmir secretariat in Srinagar
- फोटो : ANI
जम्मू-कश्मीर में एक वरिष्ठ अधिकारी की तरफ से कथित तौर पर अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के विरोध में एक आईएएस अधिकारी छुट्टी पर चले गए हैं। सूत्रों ने बताया कि हालांकि, आईएएस अधिकारी के अवकाश के आवेदन को अस्वीकार कर दिया गया है।
सूत्रों के अनुसार वरिष्ठ अधिकारी ने पांच जून को आईएएस अधिकारी से फोन पर बातचीत की और एक सरकारी योजना पर रिपोर्ट से संबंधित कुछ मुद्दों के संबंध में उनके खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक और धमकी भरे शब्दों का इस्तेमाल किया। छुट्टी के लिए अपने आवेदन में, आईएएस अधिकारी ने कहा कि वह वरिष्ठ अधिकारी के व्यवहार से आहत हैं और इससे उबरने के लिए वह लंबी छुट्टी पर जा रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि छुट्टी के आवेदन को अस्वीकार करने के बाद अधिकारी ने फिर से छुट्टी मंजूर करने का अनुरोध किया है।