फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्रकार की मौत मामले में आईएएस अधिकारी निलंबित, एसआईटी करेगी जांच

Tue, 06 Aug 2019 02:36 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केरल के आईएएस अधिकारी श्रीराम वेंकटरमण को कथित तौर पर शराब पीकर गाड़ी चलाने के दौरान पत्रकार की मौत के मामले में निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच के लिए सरकार ने एसआईटी का भी गठन कर दिया है। 
विज्ञापन


दरअसल नशे में होने का पता लगाने के लिए खून जांच में पुलिस की क्लीन चिट मिलने के बावजूद आईएएस अधिकारी सरकारी अस्पताल में भर्ती थे। वेंकटरमण अब न्यायिक हिरासत में हैं। इस मामले में पुलिस ने उनकी जमानत अर्जी का विरोध किया। मामले की जांच से जुड़े एक सब इंस्पेक्टर को प्रारंभिक जांच में कथित लापरवाही बरतने के लिए निलंबित कर दिया गया था।

सूत्रों ने बताया कि मुख्य सचिव टॉम जोस ने मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के निर्देश पर आईएएस अधिकारी के निलंबन का आदेश जारी किया गया। आदेश के मुताबिक, सरकार ने इस मामले को बेहद गंभीर माना है और वेंकटरमण को नियम के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इससे पहले कांग्रेस की अगुवाई वाले यूडीएफ ने अधिकारी के निलंबन की मांग की थी। 
विज्ञापन


वेंकटरमण को लग्जरी कार से दुर्घटना के घंटों बाद 3 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। वह एक निजी पार्टी से लौटते हुए 35 वर्षीय पत्रकार के मुहम्मद बशीर को टक्कर मार दी, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें