फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishi Sunak: ऋषि सुनक की नियुक्ति पाकिस्तान के लिए आश्चर्य की बात, IAS अधिकारी शाह फैसल ने की भारत की तारीफ

Wed, 26 Oct 2022 10:38 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईएएस अधिकारी शाह फैसल ने कहा, यह केवल भारत में संभव है कि कश्मीर का एक मुस्लिम युवा भारतीय सिविल सेवा परीक्षा में शीर्ष पर जा सकता है, सरकार के शीर्ष पदों पर पहुंच सकता है। 
विज्ञापन
शाह फैसल - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की जितनी चर्चा ब्रिटेन में है। उससे कहीं ज्यादा भारत में। कांग्रेस और भाजपा के बीच इस पर वाकयुद्ध जारी है। इस बीच आईएएस अधिकारी शाह फैसल ने भारतीय लोकतंत्र की तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के रूप में ऋषि सुनक की नियुक्ति पाकिस्तान के लिए आश्चर्य की बात हो सकती है, जहां अल्पसंख्यक व्यक्ति सरकार में शीर्ष पदों पर नहीं रह सकते। उन्होंने कहा, भारतीय लोकतंत्र में ऐसा नहीं है। 

विज्ञापन


बता दें, ऋषि सुनक की नियुक्ति के बाद से भाजपा और कांग्रेस के बीच वाक युद्ध जारी है। एक तरफ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम, शशि थरूर ने बहुसंख्यकवाद पर घेरा है तो भाजपा नेताओं ने मनमोहन सिंह, अब्दुल कलाम और द्रौपदी मुर्मू का उदाहरण पेश कर कांग्रेस नेताओं का मुंह बंद कराने की कोशिश की। 

ऐसा केवल भारत में संभव 
आईएएस अधिकारी शाह फैसल ने कहा, भारतीय मुसलमानों को किसी अन्य तथाकथित इस्लामी देश में ऐसी स्वतंत्रता मिलना असंभव है। लेकिन यह केवल भारत में संभव है कि कश्मीर का एक मुस्लिम युवा भारतीय सिविल सेवा परीक्षा में शीर्ष पर जा सकता है, सरकार के शीर्ष पदों पर पहुंच सकता है, फिर सरकार से अलग हो सकता है और फिर भी उसी सरकार द्वारा वापस लिया जा सकता है। बता दें, शाह फैसल तत्कालीन जम्मू-कश्मीर कैडर के 2010 बैच के आईएएस टॉपर थे, जिन्होंने 2019 में सेवाओं से इस्तीफा दे दिया और अपनी खुद की राजनीतिक पार्टी बनाई। 2022 में, शाह फैसल को केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय में उप सचिव के रूप में तैनात किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें