फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai: वरिष्ठ आईएएस अधिकारी का मुंबई के होटल में निधन, महाराष्ट्र लोक निर्माण विभाग में सचिव पद पर थे तैनात

Thu, 23 Feb 2023 12:24 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, मुंबई

सार

महाराष्ट्र लोक निर्माण विभाग में सचिव के पद पर तैनात 57 वर्षीय एक भारतीय प्रशासनिक अधिकारी (आईएएस) अधिकारी की दक्षिण मुंबई के एक होटल में एलर्जी के लक्षण विकसित होने के बाद मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र लोक निर्माण विभाग में सचिव के पद पर तैनात 57 वर्षीय एक भारतीय प्रशासनिक अधिकारी (आईएएस) अधिकारी की दक्षिण मुंबई के एक होटल में एलर्जी के लक्षण विकसित होने के बाद मौत हो गई। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।  एक अधिकारी ने बताया कि घटना बुधवार शाम को हुई जब पीडब्ल्यूडी सचिव प्रशांत दत्तात्रेय नवघरे काला घोड़ा इलाके में स्थित होटल में खाना खाने गए थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रात का खाना खाने के दौरान उन्हें कुछ एलर्जी के लक्षण विकसित हुए और वह मौके पर ही गिर पड़े। पुलिस अधिकारी ने कहा कि इसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि माता रमाबाई अंबेडकर मार्ग पुलिस थाने में दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज की गई है और व्यक्ति की मौत की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें