फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायुसेना के एमआई-17 हेलिकॉप्टर ने खराब मौसम के कारण की आपात लैंडिंग

Thu, 07 May 2020 12:50 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारतीय वायुसेना (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

भारतीय वायु सेना के एक परिवहन एमआई—17 हेलिकॉप्टर को गुरुवार को खराब मौसम के कारण सिक्किम में आपात स्थिति में उतारना पड़ा। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि खराब मौसम के कारण वायुसेना के हेलिकॉप्टर को सिक्किम के मुकुतांग के निकट उतारना पड़ा, इसमें सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। 

विज्ञापन

अधिकारी के अनुसार इसमें वायुसेना के चार एवं सेना के दो जवान सवार थे। उन्होंने बताया कि यह हेलिकॉप्टर चैटन से मुकुतांग तक रखरखाव के नियमित उड़ान पर था और घटना में इसे नुकसान पहुंचा है। वायुसेना के प्रवक्ता ने बताया, 'इस घटना के कारणों का पता लगाने के लिये जांच के आदेश दिए गए हैं।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें