मुंबई में हुए 26/11 हमले को 9 साल बीत गए हैं, लेकिन अब एक बड़ा खुलासा हुआ है। रिटायर्ड एयर चीफ मार्शल फली होमी मेजर ने कहा कि 2008 में हुए मुंबई हमले के बाद वायुसेना ने बदला लेने के लिए पूरी तैयारी कर ली थी। उन्होंने कहा कि तत्कालीन यूपीए सरकार ने सेना से कुछ भी करने के लिए मना कर दिया था। यह बात रिटायर्ड वायुसेना प्रमुख ने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ को बताई है।
पढ़ें- 26/11 अटैक को पूरे हुए 9 साल, पीड़ित बोले- उस पल को याद कर कांप जाती है रूह
एयर चीफ ने 9 साल बाद इस बात का खुलासा करते हुए कहा कि भारतीय सेना ने 26/11 का बदला लेने के लिए पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकियों केट्रेनिंग कैंप पर सर्जिकल स्ट्राइक करने की योजना बनाई थी। सेना चाहती थी कि इन आतंकी ट्रेनिंग कैंपों पर बम गिराया जाए। उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा कि पर यूपीए सरकार ने इस की अनुमति नहीं दी थी।