फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय वायुसेना को अगले महीने मिलेगा इस्राइली गाइडेड बम स्पाइस-2000 का उन्नत संस्करण

Wed, 28 Aug 2019 08:30 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
स्पाइस 2000 बम - फोटो : Social Media
विज्ञापन
भारतीय वायुसेना (आईएएफ) को सितंबर के महीने में इस्राइल से हवा से जमीन में मार करने वाले गाइडेड बम स्पाइस-2000 के उन्नत संस्करण मिल जाएंगे। इस्राइल के प्रधानमंत्री भी सितंबर में भारत का दौरा करने वाले हैं। 
विज्ञापन


भारतीय वायुसेना में उच्च पदस्थ सूत्रों ने यह जानकारी दी है। भारत और इस्राइल के बीच इस साल जून में हस्ताक्षर किए गए लगभग 300 करोड़ रुपये के अनुबंध के तहत यह बम भारत को दिए जा रहे हैं। 




इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अगले महीने यानी सितंबर में भारत आएंगे। माना जा रहा है कि सितंबर के दूसरे सप्ताह में होने वाली उनकी इस यात्रा के दौरान अवाक्स (एयरबॉर्न वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम) और हवा से हवा में मार करने वाली डर्बी मिसाइल का सौदा भी हो सकता है। भारतीय वायुसेना को डर्बी मिसाइलों की आवश्यकता भी है। 
विज्ञापन


उम्मीद की जा रही है कि नेतन्याहू के दौरे में अवाक्स और डर्बी के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण रक्षा सौदों को अमली जामा पहनाया जा सकता है। बता दें कि 17 सितंबर को ही इस्राइल में आम चुनाव हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री नेतन्याहू का यह भारत दौरा काफी अहम माना जा रहा है। 

फिलहाल भारत के पास पांच अवाक्स सिस्टम हैं। भारत दो और अवाक्स सिस्टम खरीदना चाहता है। युद्ध के हालात बनने पर अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए भारत की योजना ये अवाक्स सिस्टम रूसी विमान ए-50 पर लगाने की है। इस प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी का इंतजार है। बता दें कि पाकिस्तान के पास चीन के सात अवाक्स सिस्टम हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें