फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुखोई लड़ाकू विमान ने सीमा पर भरी उड़ान, वायुसेना ने कहा- चीन और पाक का सामना करने के लिए तैयार

Fri, 25 Sep 2020 08:25 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
sukhoi 30 mki - फोटो : ANI
विज्ञापन

सीमा विवाद को लेकर बढ़ते तनाव के बीच भारतीय वायुसेना ने शुक्रवार को कहा कि हमें यह संदेह है कि चीन और पाकिस्तान दोनों भारत के खिलाफ एक साथ आ सकते हैं। ऐसी स्थिति में हम दोनों मोर्चों पर एक साथ सामना करने को तैयार हैं। भारतीय वायुसेना ने कहा कि हम इन दोनों देशों की गतिविधियों पर अपनी पैनी नजर बनाए हुए हैं ।

विज्ञापन


इस बीच भारतीय वायुसेना ने पीओके और चीन सीमा के पास एक फॉरवर्ड एयर बेस पर सुखोई-30 MKI लड़ाकू विमान का संचालन किया। बता दें कि फारवर्ड एयरबेस से पाकिस्तान 50 किलोमीटर के आसपास है और रणनीतिक दौलत बेग ओल्डी लगभग 80 किलोमीटर की दूरी पर है।

भारतीय वायुसेना ने आगे कहा कि लड़ाकू विमानों, परिवहन विमानों और हेलीकॉप्टरों के संचालन के द्वारा हम दिन और रात इनकी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं श्योक नदी के पास बने फारवर्ड एयरबेस जहां खार-डूंग से गुजरते हुए सुखोई-30 MKI और सी-130 जे सुपर हरक्यूलिस ,आईयूशिन -76 और एंटोन -32 सहित कई विमान लगातार उड़ान भर रहे हैं और चीन-पाक पर पैनी नजर रख रहे हैं।
विज्ञापन


समाचार एजेंसी एएनआई की टीम सीमा पर पहुंचने के बाद बताया कि चीन के साथ चल रहे संघर्ष के मद्देनजर, भारतीय लड़ाकू विमान एलएसी के आसपास सैनिकों, राशन और गोला-बारूद के साथ एयरबेस के भीतर और बाहर उड़ान भर रहे हैं। डीबीओ और पूर्वी लद्दाख में भी कड़ी निगरानी है।

पाकिस्तान के स्कार्दू एयरबेस से खतरे और चीन-पाकिस्तान के एक साथ आने की संभावना के बारे में जब समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा पूछे जाने पर फ्लाइट लेफ्टिनेंट के एक भारतीय वायुसेना पायलट ने कहा कि आधुनिक प्लेटफॉर्म के कारण भारतीय वायुसेना पूरी तरह से प्रशिक्षित है और कोई भी बड़े से बड़े ऑपरेशन करने के लिए तैयार है। पायलट ने कहा कि हम किसी भी विकट स्थिति में दोनों देशों से निपटने को तैयार हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें