फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arunachal Pradesh: वायु सेना कर्मी और उसका बेटा कामेंग नदी के तेज बहाव में बहे, तलाश जारी

Fri, 18 Oct 2024 02:50 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेजपुर

सार

सलोनी बाड़ी स्थित वायु सेना कैंप में तैनात हवलदार वापी घोष गुरुवार शाम अपनी पत्नी और बेटे के साथ घूमने के लिए भालुकपुंग गए थे।
विज्ञापन
नदी के तेज बहाव में बहे पिता-पुत्र - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक वायु सेना कर्मी और उनका 14 का बेटा कामेंग नदी के तेज बहाव में बह गए। दोनों को अब तक बचाया नहीं जा सका है। रक्षा विभाग के सूत्रों के मुताबिक पिता-पुत्र की तलाश जारी है। बताया जाता है कि सलोनीबाड़ी स्थित वायु सेना कैंप में तैनात हवलदार बापी घोष गुरुवार शाम अपनी पत्नी और बेटे के साथ घूमने के लिए भालुकपुंग गए थे।

विज्ञापन


यहां उनका बेटे का पैर फिसल गया और वह कामेंग नदी में गिर गया। बेटे को बचाने के लिए घोष भी नदी में कूद गए और दोनों पानी के तेज बहाव में बह गए। वायुसेना कर्मी की पत्नी की चीखें सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और अधिकारियों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवानों ने तलाशी अभियान चलाया लेकिन दोनों का पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें