फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायुसेना के 'जगुआर' से टकराया पक्षी, बम और फ्यूल टैंक गिराकर पायलट ने की सुरक्षित लैंडिंग

Thu, 27 Jun 2019 09:39 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जगुआर लड़ाकू विमान (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
विज्ञापन
भारतीय वायुसेना का जगुआर लड़ाकू विमान गुरुवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बचा। उड़ान के कुछ समय बाद विमान से एक पक्षी टकरा गया। जिससे विमान का एक इंजन फेल हो गया।
विज्ञापन


पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए विमान में लगे हुए अतिरिक्त फ्यूल टैंक और ट्रेनिंग बम को नीचे गिरा दिया। जिसके बाद विमान की अंबाला एयरफोर्स बेस पर सुरक्षित लैंडिंग हो गई। विमान से गिराए गए फ्यूल टैंक और ट्रेनिंग बम को बरामद कर लिया गया है। 
  इससे पहले 8 जून को गोवा एयरपोर्ट पर भारतीय नौसेना के मिग 29K विमान से गिरे फ्यूल टैंक के कारण कुछ समय के लिए विमानों का परिचालन बंद करना पड़ा था। बताया गया था कि उड़ान भरने के दौरान तकनीकी खामियों के कारण पायलट को फ्यूल टैंक को गिराना पड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या होता है फ्यूल टैंक (ड्रॉप टैंक)

प्रत्येक विमान में ईंधन भरने की एक निश्चित क्षमता होती है। उनकी इसी क्षमता को बढ़ाने के लिए विमानों में बाहर से अतिरिक्त फ्यूल टैंक (ड्रॉप टैंक) जोड़े जाते हैं। इससे विमान के उड़ान भरने की क्षमता में वृद्धि होती है। आपात स्थिति में पायलट जब चाहे तब इस अतिरिक्त फ्यूल टैंक को विमान से अलग कर सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें