फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय वायुसेना का जैगुआर जेट क्रैश, सुरक्षित निकले दोनों पायलट

Mon, 03 Oct 2016 04:38 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : demo
विज्ञापन
राजस्थान के जैसलमेर में भारतीय वायुसेना का जैगुआर विमान क्रैश हो गया है। विमान में सवार दो पायलट बच गए हैं। विमान पोखरन इलाके में क्रैश हुआ। सेना का यह विमान ट्रेनिंग के लिए इस्तेमाल किया जाता था। हादसे का कारण क्या रहा, इसकी जांच के आदेश दिए गए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई ने इस खबर की जानकारी ट्वीट कर दी है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पड़ोसी पाक और चीन की करतूतों को ध्यान में रखते हुए भारतीय वायु सेना हर मोर्चे पर खुद को मजबूत करने में लगी है।

पाकिस्तान से तनातनी के चलते फ्रांस से मिलने वाले सबसे घातक लड़ाकू विमान राफेल की डील में भी तेजी आई है। रक्षा मंत्री मनोहर परिकर ने रविवार को एक बयान जारी कर कहा था कि फ्रांस तय समय से पहले ही भारत को राफेल सौंपना शुरू कर देगा। ट
विज्ञापन


इसके अलावा पूर्वी छोर में चीन की सीमा से सटे अरुणाचल में भी भारतीय वायुसेना ने अपने इन्फ्रास्ट्रक्चर को दुरुस्त करना शुरू कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें