फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IAF: S400 वायु रक्षा प्रणाली पर बोले वायुसेना प्रमुख चौधरी- सबकुछ योजना के मुताबिक चल रहा, जानें और क्या कहा

Mon, 13 Feb 2023 08:36 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उन्होंने आगे लाइट काम्बैक्ट एयरक्राफ्ट (LCA) Mark 1Aकी खरीद को लेकर भी जानकारी दी। वायुसेना प्रमुख ने बताया कि हमने 83 लाइट काम्बैक्ट एयरक्राफ्ट मार्क1As के लिए एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। साथ ही हम LCA Mark 2s और एडवांस्ड मीडियम काम्बैक्ट एयरक्राफ्ट(AMCA) को हासिल करने के लिए भी प्रक्रियाधीन हैं। 
 
विज्ञापन
वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

S-400 वायु रक्षा प्रणाली खरीद में प्रगति पर भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने सोमवार को कहा कि योजना के मुताबिक S-400 वायु रक्षा प्रणाली की खेप भारत आ रही हैं। अनुबंध के मुताबिक  जितनी खेप भारत आ चुकी है उन्हें हमने तैनात करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

उन्होंने आगे लाइट काम्बैक्ट एयरक्राफ्ट (LCA) Mark 1Aकी खरीद को लेकर भी जानकारी दी। वायुसेना प्रमुख ने बताया कि हमने 83 लाइट काम्बैक्ट एयरक्राफ्ट मार्क1As के लिए एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। साथ ही हम LCA Mark 2s और एडवांस्ड मीडियम काम्बैक्ट एयरक्राफ्ट(AMCA) को हासिल करने के लिए भी प्रक्रियाधीन हैं। 

एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने आगे बताया कि इनके अलावा सतह से हवा में मार करने वाले हथियार, एमआरएसएएम और नई पीढ़ी के आकाश आदि हमारी निर्देशित हथियार सूची का एक बड़ा हिस्सा बनेंगे।  
विज्ञापन

लाइट काम्बैक्ट एयरक्राफ्ट मार्क 1ए के बारे में उन्होंने आगे बताया कि इसे सेना में शामिल करने का काम अगले साल शुरू हो जाएगा। अनुबंध के अनुसार, एलसीए मार्क 2 के प्रोटोटाइप के रोल आउट होने के बाद अगले 2-3 वर्षों में उत्पादन शुरू हो जाएगा। वहीं, एएमसीए के संदर्भ में भी एक बार प्रोटोटाइप रोल आउट हो जाने के बाद उत्पादन 2-3 साल में शुरू होने में सक्षम होना चाहिए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें