फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायुसेना प्रमुख ने नए सेना प्रमुख का किया समर्थन, कहा- मजबूत करें जनरल बिपिन रावत का हाथ

Wed, 28 Dec 2016 05:57 PM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : getty images
विज्ञापन
वायुसेना प्रमुख अरूप राहा का कहना है सेना प्रमुख को चुनने में वरिष्ठता के सिद्धांत में गुण के साथ दोष भी हैं। उन्होंने कहा कि अब जब निर्णय ले लिया गया है तो सभी को नामित सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल बिपिन रावत का हाथ मजबूत करना चाहिए। रावत दो अधिकारियों की वरिष्ठता को दरकिनार कर सेना प्रमुख नामित किए गए हैं।
विज्ञापन


मौजूदा प्रमुखों में सबसे वरिष्ठ और चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी के चेयरमैन राहा ने कहा कि पिछली सरकारों ने भी मेरिट या अपने विचारों के आधार पर वरिष्ठता को नजरअंदाज कर प्रमुखों का चयन किया है। प्रत्येक सिद्धांत के अपने गुण दोष होते हैं। राहा के व्यक्तिगत विचार के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि इसका अब कोई मायने नहीं हैं। 

राहा ने लंबी दूरी की परमाणु हथियार दागने में सक्षम अग्नि-5 मिसाइल के परीक्षण पर चीन की प्रतिक्रिया को नजरअंदाज करते हुए कहा कि भारत को अपनी अवरोधक क्षमता निर्माण के लिए कार्य करते करना चाहिए। अग्नि-5 मिसाइल के प्रक्षेपण पर चीन के विदेश मंत्रालय ने उम्मीद जताई थी कि भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् के नियमों का पालन करेगा और दक्षिण एशिया के रणनीतिक संतुलन को बनाए रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्षा खरीद में कई एजेंसियां शामिल

फाइल फोटो - फोटो : getty images
भारतीय वायुसेना के पूर्व प्रमुख एसपी. त्यागी के खिलाफ लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के मद्देनजर  राहा ने कहा कि खरीद प्रक्रिया में कई एजेंसियां शामिल होती हैं और कोई भी किसी एक संगठन या एक सेवा को जिम्मेदार नहीं ठहरा सकता।

वायुसेना प्रमुख ने कहा कि जब तक किसी व्यक्ति को दोषी नहीं ठहराया जाता, ‘मेरा मानना है कि हमें उन्हें सम्मान देना चाहिए’ लेकिन अगर कोई व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो उसके लिए ‘कोई सहानुभूति’ नहीं होनी चाहिए। उन्होंने दुख जताया कि दशकों से कथित भ्रष्टाचार की जांच होने के बावजूद भ्रष्टाचार में संलिप्त लोगों पर जांच एजेंसियां कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाई हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें