फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ी ताकत : राफेल लड़ाकू विमानों का एक और जत्था आया, बिना रुके भरी आठ हजार किमी. की उड़ान

Wed, 21 Apr 2021 11:09 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने फ्रांस के एक सैन्य हवाईअड्डे से भारत के लिए चार लड़ाकू विमानों को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस घटनाक्रम से परिचित लोगों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
Rafale jet - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय वायुसेना की ताकत में जल्दी ही और इजाफा हो गया है। कारण कि देश को चार और राफेल लड़ाकू विमान मिल गए हैं। दरअसल, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने फ्रांस के एक सैन्य हवाईअड्डे से भारत के लिए चार लड़ाकू विमानों को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस घटनाक्रम से परिचित लोगों ने यह जानकारी दी। इन विमानों ने बिना रुके करीब आठ हजार किलोमीटर की उड़ान भरी।

विज्ञापन


अपने पांच दिवसीय फ्रांस दौरे के तीसरे दिन एयर चीफ मार्शल भदौरिया ने एक राफेल विमान प्रशिक्षण केंद्र का दौरा किया। उन्होंने समय पर इन विमानों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिये फ्रांसीसी विमानन उद्योग का धन्यवाद भी किया। फ्रांस में भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया कि फ्रांस के आधिकारिक दौरे पर आए एयर चीफ मार्शल आर के एस भदौरिया ने पायलटों की सराहना की और भारत के लिये राफेल विमानों के अगले बेड़े को भारत की सीधी उड़ान पर रवाना किया। इस दौरान फ्रांसीसी वायुसेना और यूएई द्वारा हवा में ही ईंधन भरा जाएगा।

ट्वीट में कहा गया कि कोविड के बावजूद समय पर आपूर्ति और पायलटों के प्रशिक्षण के लिये शुक्रिया फ्रांस, विशेष रूप से एफएएसएफ और फ्रेंच इंडस्ट्री। भारतीय दूतावास ने भारतीय वायुसेना प्रमुख द्वारा रवाना किये गए विमानों की संख्या का उल्लेख नहीं किया लेकिन कार्यक्रम से जुड़े लोगों ने कहा कि फ्रांस के मेरीग्नेक वायुसैनिक अड्डे से चार विमानों का नया जत्था उड़ा। अपनी संक्षिप्त टिप्पणी में वायुसेना प्रमुख ने कहा कि कुछ राफेल विमानों की आपूर्ति समय से 'थोड़ा पहले' हुई और इसने भारतीय वायुसेना की युद्धक क्षमता में योगदान दिया।
विज्ञापन


आठ हजार किलोमीटर की उड़ान भरकर पहुंचे भारत
भारतीय वायुसेना के मुताबिक, इन राफेल लड़ाकू विमानों ने फ्रांस के मेरिग्नैक एयर बेस से सीधी उड़ान भरी। राफेल विमान का यह 5 वां जत्था है, जो करीब आठ हजार किलोमीटर की यात्रा पूरी कर भारत पहुंच गया है। वहीं राफेल लड़ाकू विमानों ने फ्रांस की वायु सेना और यूएई वायु सेना की मदद से हवा से हवा में ईंधन भरकर अपनी इस यात्रा को पूरा किया।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें