फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IAF: वायुसेना प्रमुख ने फ्रांसीसी समकक्ष से की मुलाकात, द्विपक्षीय सैन्य सहयोग समेत इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Mon, 07 Nov 2022 07:51 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वायु सेना (आईएएफ) ने ट्वीट में कहा, फ्रांस की वायुसेना (फ्रेंच एयर एंड स्पेस डिफेंस फोर्स) के चीफ ऑफ स्टाफ जनरल स्टीफेन ने आज एयर चीफ मार्शल वी.आर.चौधरी के साथ नई दिल्ली में मुलाकात की। 
विज्ञापन
वी.आर. चौधरी, स्टीफेन मिले - फोटो : ट्विटर/ भारतीय वायु सेना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी.आर.चौधरी ने सोमवार को अपने फ्रांसीसी समकक्ष जनरल स्टीफेन मिले के साथ मुलाकात की। इस दौरान द्विपक्षीय सैन्य सहयोग को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा की गई। फ्रांस के शीर्ष सैन्य अधिकारी भारत दौरे पर हैं। 

विज्ञापन


भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने ट्वीट में कहा, फ्रांसीस वायुसेना (फ्रेंच एयर एंड स्पेस डिफेंस फोर्स) के चीफ ऑफ स्टाफ जनरल स्टीफेन ने आज एयर चीफ मार्शल वी.आर.चौधरी के साथ नई दिल्ली में मुलाकात की। दोनों प्रमुखों ने आपसी हित के प्रमुख क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने, और सहयोग को मजबूत करने के तरीकों और साधनों पर चर्चा की।

जानकारी के मुताबिक, एयर चीफ मार्शल चौधरी और जनरल स्टीफेन के बीच हुई बातचीत में हिंद-प्रशांत (इंडो-पैसिफिक) के साथ-साथ हिंद महासागर क्षेत्र में समग्र स्थिति पर चर्चा हुई। 
विज्ञापन

 
जनरल स्टीफेन मिले की यात्रा ऐसे समय में हुई है, जब भारतीय और फ्रांसीसी वायुसेना के बीच 18 दिवसीय सैन्य अभ्यास 'गरुड़ VII' चल रहा है। इस अभ्यास में राफेल, तेजस, जगुआर और सुखोई -30 जैसे महत्वपूर्ण लड़ाकू विमान शामिल हैं। अभ्यास 26 अक्तूबर को शुरू हुआ और 12 नवंबर को समाप्त होगा। 

‘4.5 पीढ़ी’ विमानों की 6 स्क्वाड्रन तत्काल जरूरी : वायुसेना प्रमुख
हमें अपनी रक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए 4.5 पीढ़ी के विमानों की पांच से छह स्क्वाड्रन की तत्काल आवश्यकता है। यह बात वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने मंगलवार को जोधपुर में चल रहे भारत-फ्रांस के द्विपक्षीय सैन्याभ्यास गरुड़ 7 के दौरान कही। इस बीच, दोनों देशों के वायुसेना प्रमुखों ने जोधपुर के वायुसेना स्टेशन से अलग-अलग फाइटर जेट में एक घंटे तक उड़ान भरी। भारत के वायु सेना प्रमुख ने जहां लड़ाकू विमान राफेल उड़ाया, वहीं फ्रांस के वायुसेना प्रमुख जनरल स्टीफन मिले ने सुखोई-30 में उड़ान भरी।

इस सैन्याभ्यास में भारत और फ्रांस की वायु सेना एवं अंतरिक्ष बल भाग ले रहे हैं। इसमें भारत की ओर से राफेल, तेजस, जगुआर और सुखोई-30 समेत कई लड़ाकू विमान हिस्सा ले रहे हैं। यह अभ्यास 26 अक्तूबर को शुरू हुआ था और समापन 12 नवंबर को होगा। चौधरी ने कहा कि संयुक्त अभ्यास देशों के बीच आपसी सामंजस्य बनाते हैं और इसके लिए मित्र देशों से बातचीत जरूरी है। वहीं फ्रांस वायुसेना के प्रमुख जनरल स्टीफन ने कहा-दोनों देशों के संयुक्त अभ्यास से नई ताकत मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें