ट्रेनिंग कमांड कमांडर्स कॉफ्रेंस 2025
- फोटो : PTI
एपी सिंह ने सभी प्रशिक्षण केंद्रों के प्रदर्शन की समीक्षा की
इस सम्मेलन में उन्होंने सभी प्रशिक्षण केंद्रों के प्रदर्शन की समीक्षा भी की। उन्होंने अब तक की उपलब्धियों की सराहना करते हुए यह भी बताया कि कुछ क्षेत्रों में सुधार की आवश्यकता है। उनका कहना था कि प्रशिक्षण केवल कौशल बढ़ाने का साधन नहीं है, बल्कि यह सेना की तैयारियों, मानसिक दृढ़ता और रणनीतिक सोच को विकसित करने का प्रमुख माध्यम है। इस कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्टेशनों को ट्रॉफी और सम्मान भी दिया गया। इस वर्ष 'प्राइड ऑफ द ट्रेनिंग कमांड' ट्रॉफी एयर फोर्स अकादमी को प्रदान की गई। अकादमी ने संचालन, रखरखाव और प्रशासन के क्षेत्रों में बेहतरीन प्रदर्शन किया।
यह भी पढ़ें -
IMD Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में चक्रवात तूफान उठने की आशंका, तमिलनाडु में तीन दिन तक भारी बारिश का अलर्ट
सम्मेलन में वायुसेना की तैयारियों समेत मुद्दों पर चर्चा
इस बैठक का उद्देश्य वायुसेना की प्रशिक्षण प्रणालियों को वैश्विक मानकों के अनुरूप लाना, नई तकनीकों को शामिल करना और सैनिकों को हर प्रकार के मिशन के लिए तैयार करना बताया गया। एयर चीफ मार्शल सिंह ने इस सम्मेलन में यह भी कहा कि प्रशिक्षण में नवाचार और आधुनिक तकनीक अपनाना अब अनिवार्य है, ताकि वायुसेना की दक्षता और युद्धक क्षमता लगातार बढ़ती रहे। इस दो दिवसीय सम्मेलन में वायुसेना की रणनीतिक तैयारियों, आधुनिक प्रशिक्षण उपकरणों और तकनीकी सुधारों पर विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों ने भविष्य की चुनौतियों के लिए प्रशिक्षण योजनाओं को और प्रभावी बनाने पर ध्यान केंद्रित किया।